जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण, IAF की ताक़त में बढ़ोतरी

शेयर करें

नई दिल्लीः रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के समेकित परीक्षण रेंज से जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम आकाश के नए संस्करण का बुध को कामयाब टेस्ट किया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सभी तरह की हथियार प्रणाली से लैस मिसाइल का टेस्ट दोपहर करीब पौने एक (12ः45) बजे जमीन आधारित मंच से किया गया और टेस्ट के दौरान मिसाइल की उड़ान से हासिल आंकड़ों की बुनियाद पर सभी हथियार प्रणाली के कामयाब, बिना किसी गड़बड़ी के काम करने की तस्दीक हुई है.

60 किमी है मारक क्षमता 
आकाश मिसाइल का नया संस्करण 60 किलोमीटर की दूरी तक की मारक क्षमता रखता है और यह मैक 2.5 की गति से उड़ान भरने में सक्षम है. मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ ने ओडिशा तट पर वाके समेकित परीक्षण केन्द्र से आकाश मिसाइल के नए संस्करण का 21 जुलाई को सफल परीक्षण किया. इस दौरान मिसाइल बहुद्देशीय राडार, कमांड, कंट्रोल और संचार प्रणाली और लांचर आदि हथियार प्रणाली से जुड़े सभी तत्वों से लैस था. आकाश मिसाइल को डीआरडीओ के हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला ने अनुसंधान संगठन की अन्य शाखाओं के साथ मिलकर विकसित किया है.

मिसाइल में इस तकनीक का हुआ है इस्तेमाल 
मिसाइल की उड़ान से जुड़े आंकड़े रिकॉर्ड रखने के लिए आईटीआर ने कई निगरानी प्रणाली, जैसे एलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग प्रणाली, राडार और टेलीमेट्री का इस्तेमाल किया. बयान में कहा गया है कि तैनात किए जाने पर आकाश-एनजी हथियार प्रणाली भारतीय वायुसेना की हवाई रक्षा क्षमता को कई गुना बढ़ाने वाला साबित होगा.

भारतीय वायुसेना को मिलेगी मजबूतीः राजनाथ 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना और विनिर्माण एजेंसियों भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) को मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए मुबारकबाद दी है. डीआरडीओ के सदर जी. सतीश रेड्डी ने मिसाइल के कामयाब टेस्ट के लिए उसमें शामिल टीम की कोशिशों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह मिसाइल भारतीय वायुसेना को मजबूती प्रदान करेगा. 

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *