जामुल क्षेत्र में मादक पदार्थ हीरोइन चिट्ठा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

जामुल // नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही ज़ारी इसी तहत थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ढांचा भवन क्षेत्र निवासी रज्जी कौर अपने पुत्र किशन सिंग के साथ मिलकर अवैध रूप से मादक पदार्थ हीरोइन चिट्ठा एवं डोडा की बिक्री कर रही है। सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपीगण के किराये के मकान से 33.36 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन चिट्ठा एवं 281.85 ग्राम डोडा जप्त किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 8, 21(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में आरोपी रज्जी कौर, किशन सिंग, मिथलेश, परमेश्वर, लोकेश, निहाल, अल्ताफ, माजिद, दीपक कुमार शाह, रणदीप एवं अभयजोत सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। विवेचना के दौरान फरार आरोपी राहुल उर्फ गौरव पाठक की लगातार पता तलाश की जा रही थी, जिसे गिरफ्तार कर । आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। थाना जामुल पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। फरार आरोपी की लगातार तलाश कर प्रभावी कार्यवाही की गई l

  • Related Posts

    सभी 194 निकायों में एक ही दिन होगी बैठक, नोडल अधिकारी निकायों के कार्यों की करेंगे समीक्षा
    • June 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के सभी 194 नगरीय निकायों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना…

    और पढ़ें
    विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ
    • June 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंराजीव स्मृति वन में बरगद का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित…

    और पढ़ें