शेयर करेंboAt ने भारत में एक और नेकबैंड लॉन्च किया है। वियरेबल्स कंपनी ने भारत में boAT Rockerz 330 pro पेश किया है। नेकबैंड को लोकप्रिय गायक, रैपर और गीतकार एपी ढिल्लों के साथ लॉन्च किया गया है। रॉकर्स 330 प्रो कंपनी द्वारा पहली बार नेकबैंड ऑडियो डिवाइस है जो एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक की बड़ी बैटरी लाइफ प्रदान करता है। कुछ दिनों पहले, BoAt ने भारत में Rockers 205 Pro नाम के एक और बजट नेकबैंड का लॉन्च किया। नेकबैंड को 999 रुपये के एक किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यदि आप अच्छे-अच्छे ईयरबड्स की तलाश कर रहे हैं और बहुत अधिक पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो boAt ने पास बहुत सारे ऑप्शन हैं। boAt लगभग हर कीमत पर प्रोडक्टकी एक वाइड रेंज पेश करता है। तो आइए एक नजर डालते हैं boAT Rockerz 330 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशंस पर। boAt Rockerz 330 Pro की कीमत boAt Rockerz 330 Pro को 1,499 रुपये की किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है। नेकबैंड को काले, नीले, पीले, बैंगनी और लाल रंग ऑप्शन सहित विभिन्न रंगों के विकल्पों में पेश किया गया है। नेकबैंड को Amazon India की वेबसाइट के साथ आधिकारिक boAt वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, प्रत्येक 60वें ग्राहक को 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा, और टॉप 60 ग्राहकों को एपी ढिल्लों merchandise। boAT Rockerz 330 Pro के स्पेसिफिकेशंसboAt Rockerz 330 Pro, boAt Rockerz 330 का सक्सेसर है। नेकबैंड का एक मुख्य आकर्षण इसकी विशाल बैटरी लाइफ है। नेकबैंड आपको एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक चलेगा, जबकि boAT Rockerz…