जामुल पुलिस ने मकान निर्माण सामग्री चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का लोहा कबाड़ी गोदाम से बरामद

शेयर करें

जामुल // ग्राम कुरूद स्थित बाड़ी से मकान निर्माण बलराम साहू ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 21 मई की रात्रि उसके बाड़ी में मकान निर्माण कार्य में उपयोग के बाद बचा हुआ लोहे का सरिया, पाईप, एंगल, प्लेट एवं अन्य सामग्री रखा हुआ था, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 351/2026 धारा 303(2), 112(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Advertisements
KWBD

जामुल पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही गुलाब सिंह राजपूत निवासी बिजली नगर छावनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी की सामग्री को सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय के कबाड़ी गोदाम गुरुदीप इंटरप्राईजेस, इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई में बिक्री करना बताया गया। आरोपी की निशानदेही पर कबाड़ी गोदाम से चोरी गया लोहे का सरिया, पाईप, एंगल एवं अन्य सामग्री बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपी गुलाब सिंह राजपूत को 24 मई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय वर्तमान में फरार है, जिसकी तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    देशी/विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अहाता समूह क्रमांक 36…

    और पढ़ें
    सेमरिया की समस्या पर कलेक्टर की नजर, खबर के बाद तत्काल स्वीकृत हुए दो निर्माण कार्य
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें-विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (जी-राम-जी) योजना के तहत ₹12.05 लाख की लागत से बनेगा पुल-पुलिया और मिट्टी-मुरूम रोड दुर्ग // जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत…

    और पढ़ें