संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते

शेयर करें

शहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालवा, मध्य भारत, महाकौशल एवं छत्तीसगढ़ प्रांतों से लगभग 383 शिक्षार्थी उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विसपुते ने कहा कि संघ कार्य का मूल लक्ष्य “मेन मेकिंग से नेशन बिल्डिंग” अर्थात श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि समय और परिस्थिति के अनुसार कार्यपद्धति में परिवर्तन संभव है, किन्तु संघ का लक्ष्य और विचार कभी नहीं बदलते।

उन्होंने अपने उद्बोधन में जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम और अनुशासन को सर्वोपरि एवं अविकल्पनीय बताया। साथ ही वर्ग को साधना का केंद्र बताते हुए शिक्षार्थियों से साधक भाव से वर्ग में रहने का आव्हान किया।

वर्ग में विभिन्न जिलों एवं विभागों से आए शिक्षार्थी राष्ट्र जीवन, संगठनात्मक कार्यपद्धति, शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं को अधिक सक्षम और अनुशासित बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

  • Related Posts

    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें
    शादी के लिए 17 करोड़ का पैलेस..फिर मंगेतर ने खाई में क्यों धकेला
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले पर एक दर्दनाक हादसे में 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत खबर आई…

    और पढ़ें