कंगना रनौत ने जावेद अख्तर मानहानि केस में खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा

शेयर करें

मुंबई। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (javed akhtar) और कंगना रनौत (kangna ranut) के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है। अब हाल ही में कंगना रनौत ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपने खिलाफ सभी कार्यवाही को खारिज करने की मांग की है। अभिनेत्री ने अब अपने लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में गुहार लगाई है।

बता दे कि जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। दरअसल कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर को लेकर गलत टिप्पणी की थी। जिस पर जावेद ने कहा कि,कंगना ने उन पर आधारहीन आरोप लगाया था और उनका नाम खराब करने की कोशिश की थी। 

कंगना के इस गलत टिप्पणी को लेकर 2020 मेें जावेद अख्तर के वकील निरंजन मुंदर्गी ने एक प्राइवेट शिकायत दर्ज कराई थी और कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। वही केस दर्ज होने के बाद सुनवाई के दौरान कंगना अदालत में पेश नहीं हुई जिसके बाद  1 मार्च को कंगना के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। हालांकि 25 मार्च को एक्ट्रेस को बेल मिल गई थी लेकिन केस अभी भी पेंडिंग है।

ये मामला उस समय फिर से सुर्खियों में तब आया जब बीते दिनों  कंगना रनौत ने पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बता दें कि अभिनेत्री के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने राजद्रोह और जानबूझकर नफरत फैलाने का मामला दर्ज है। ऐसे में रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना रनोट का पासपोर्ट रिन्यूअल करने से मना कर दिया था। जिसके चलते उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था।

उस दौरान जावेद अख्तर ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक हस्तक्षेप याचिका दायर की। इस याचिका में दावा किया गया है कि अभिनेत्री ने अपने पासपोर्ट रिन्यूअल के अनुरोध वाली याचिका में अदालत से कुछ तथ्य छिपाए हैं। उन्होंने बताया है कि अभिनेत्री के ऊपर आपराधिक कार्यवाही लंबित है और कंगना अदालत में इसका खुलासा करने में विफल रही हैं। 

आपको बता दें कुछ समय पहले कंगना ने भी एक याचिका दाखिल की थी जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर के मानहानि केस में पुनर्विचार करने की मांग की थी। हालांकि इस याचिका को कोर्ट मे रद्द कर दिया था। वही एक्ट्रेस ने अब एक बार फिर से जावेद अख्तर मानहानि मामले में अपने खिलाफ सभी कार्यवाही को खारिज करने की मांग बॉम्बे हाईकोर्ट से की है।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *