निगम प्रशासन ने 02 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई, निगमायुक्त ने कहा कि पूरे कार्यकाल में इन कर्मचारियों ने किया सराहनीय कार्य

शेयर करें

भिलाई नगर । 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 02 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव को साझा किए। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए!

उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की! सभागार में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में सफाई कामगार श्री अपल्ला पिता श्री चिनैया और सफाई कामगार श्री शम्भूदास पिता श्री लखीदास जो कि साडा कार्यकाल से निगम में सेवा प्रदान कर रहे थे आज उनको प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम में लेखा अधिकारी जितेन्द्र ठाकुर, अजय शुक्ला, संजय शर्मा, पुरूषोत्तम साहू, तुलसी देवांगन, रिता यादव, विष्णु चंद्राकर, कर्मचारी संघ के सदस्य एवं निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर महिला पत्रकार हुई सम्मानित
    • May 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सुपेला हिमालय होटल मे हुआ में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता…

    और पढ़ें
    भिलाई में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ
    • May 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भिलाई नगर में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा किया गया। उद्घाटन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *