विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सभी कालीबाड़ी में होंगे विकास कार्य आयोजनों के लिए बनाएं जाएंगे शेड व डोम शेड, परिसर में लगेगा पेवर ब्लाॅक

शेयर करें

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर के सभी प्रमुख कालीबाड़ी में कई विकास कार्य होंगे। सभी जगहों में विभिन्न सांस्कृति व धार्मिक आयोजनों के लिए शेड व डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। लाखों की लागत से होने वाले इस विकास कार्य के साथ ही काली बाड़ी के परिसरों में पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे।

हर साल नवरात्रि में शहर के सभी काली बाड़ी में भव्य आयोजन किए जाते हैं। माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी। ऐसे में इन सभी काली बाड़ियों में बेहतर सुविधा और धार्मिक आयोजनों के लिए शेड और डोम शेड की मांग थी। समाज और जनता की मांग पर बेहतर से बेहतर धार्मिक आयोजन हो सके। कही कोई कमी या समस्या ना रहे। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और शहर के 4 काली बाड़ी में 34 लाख की लागत से विकास कार्य होगा। जहां डोम शेड, शेड और पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। निगम के अधिकारियों ने बताया कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से यह सभी विकास कार्य होंगे। हुडको कालीबाड़ी में 12 लाख की लागत से डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही परिसर में पेवर ब्लॉक भी लगाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 6 काली बाड़ी परिसर में 5 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड काली बाड़ी में 10 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण किया जाएगा और सेक्टर 1 काली बाड़ी में 7 लाख की लागत से शेड का निर्माण किया जाएगा। इससे सभी काली बाड़ी संस्थान से जुड़े लोगों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव काे धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका आभार जताया। संस्था के लोगों ने कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार जनता के हित और विकास के लिए काम कर रहे हैं। उनके इस प्रयास से सभी समुदाय में काफी हर्ष का माहौल है।

हमारा सौभाग्य है जो हम धर्म व समाज के लिए कुछ कर पा रहे हैं

जनता की मांग के अनुरूप काम किया जा रहा है। कालाबाड़ी के प्रभुत्वजनों की मांग के अनुसार हमने प्रयास किया और जल्द से जल्द निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। शासन से स्वीकृति हो गई है। शहर के चारों कालीबाड़ी में जरूरत के हिसाब से शेड, डोमशेड और पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। हमे गर्व है और हमारा सौभाग्य है कि हम समाज व धर्म के लिए कुछ कर पा रहे हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply