आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर महिला पत्रकार हुई सम्मानित

शेयर करें


भिलाई // आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सुपेला हिमालय होटल मे हुआ में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप स्तंभकार एवं पत्रकार कृष्णमुरारी त्रिपाठी अटल उपस्थित थे अतिथि के रूप में न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, स्टील सिटी प्रेस क्लब के कार्रवाहक अध्यक्ष अतुल शर्मा एवं समाजसेवी सुनील पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ देवर्षि नारद के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । प्रस्तावना विनय प्रकाश कादमिया ने प्रस्तुत की । स्वागत निकस साहू और परिचय आनंद नारायण ओझा ने प्राप्त करवाया।

अपने उद्बोधन में मुख्य वक्ता कृष्णमुरारी त्रिपाठी अटल ने कहा कि जब हम भारतीय पत्रकारिता की बात करते है तो उसके सूत्र हमें नारद के रूप में मिलते हैं,उन्होंने कहा अज्ञान का नाश कर ज्ञान का प्रकाश देने वाले देवर्षि नारद हैं। उन्होंने कहा हमारा उत्तरदायित्व समाज एवं राष्ट्र के प्रति है,और जब तक हम उन उत्तरदायित्व का निर्वहन नंही करते तब तक हम पत्रकार होने की अर्हता नहीं रखते ।

अपने विचार प्रकट करते हुए अनिल गुप्ता ने कहा कि नारदजी के सामान समाज के हित में कल्याणकारी पत्रकारिता करनी चाहिये अपनी इच्छा ब्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भिलाई में नारदजी का मंदिर बनना चाहिए जहाँ देवर्षि नारद की मूर्ति स्थापित की जाए ।

अतुल शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा हमें नारदजी के कदमो का अनुसरण करते हुए अपनी पत्रकारिता करना चाहियेI

समाजसेवी सुनील पटेल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारों को आपस में बैठना चाहिए और समीक्षा करना चाहिए कि हम किस प्रकार की पत्रकारिता कर रहे हैंI पत्रकारिता ऐसी होना चाहिए जिससे कि समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन आये ।

पत्रकारिता के क्षेत्र में किये गए विशिष्ट कार्यों के लिए 10 महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया । सम्मान पाने वालों में भावना पाण्डेय, कोमल धनेसर, अनुभूति भाखरे, संगीता मिश्रा, दाक्षी साहू, वीणा दुबे, साधना सिंह, पिंकी चौधरी, निधी भरद्वाज,भारती कौर शामिल थीं ।

आभार प्रदर्शन दिनेश पुरवार ने किया । इस दौरान समाजसेवी दुष्यंत साहू जीतेन्द्र साहू, मनीष दुबे, पवन केशवानी, पारस जंघेले, प्रमोद श्रीवास्तव, पूनम तिवारी, रोमनाथ साहू सहित सभी पत्रकार गण उपस्थित रहें ।

  • Related Posts

    प्रमुख सचिव ने पीएम श्री सेजस विद्यालय कुम्हारी का किया निरीक्षण
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव और दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव श्री सोनमणी वोरा ने आज दुर्ग जिले…

    और पढ़ें
    सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर के पद के लिए कुल 33 जिलों से 1एक 37 लाख 323 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें