स्टैकिंग के खिलाड़ियों को विधायक देवेंद्र यादव ने दी बड़ी सौगात, भिलाई सेक्टर 10 में बनेगा प्रदेश का पहला इंटरनेशनल स्केटिंग ग्राउंग, स्केटिंग हॉकी भी खेल सकेंगे

शेयर करें

नए युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षिण

भिलाई। भिलाई के खिलाड़ियों को विधायक देवेंद्र यादव ने एक और बड़ी सौगात दी हैं। भिलाई शहर में एक नया सर्व सुविधा युक्त इंटरनेशनल स्तर का स्केटिंग ग्राउड़ बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। 70 लाख की लागत से सेक्टर 10 सड़क 4 एवं 5 के मध्य यह स्केटिंग ग्राउड़ बनाया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि शहर में फुटबॉल, बॉलीबॉल आदि खेल मैदान है। इसके बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा भी है। लेकिन भिलाई सहित पूर छत्तसगढ़ में स्केटिंग के लिए कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में इस विषय को लेकर खिलाड़ियों ने मेयर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मांग की थी। मांग के अनुसार विधायक ने पहल की और शासन से स्वीकृति करा लिया है। शासन ने 70 लाख रुपए की राशि सेंसन की है। जिससे जल्द ही अब टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस स्केटिंग ग्राउंड के बनने से युवा और नए खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। वे अपने स्केटिंग की बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे।

प्रशिक्षक भी सुविधा

स्केटिंग ग्राउंड निर्माण कराने के साथ ही विधायक देवेंद्र यादव ने स्केटिंग में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की भी सुविधा निर्मित करेंगे। ताकि यहां बच्चों व युवा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिलने केसाथ ही बेहतर प्रशिक्षण मिल सकें। खिलाड़ियों की इस खेल प्रतिभा को पहचानने और तरासने का काम किया जाएगा। ताकि वे विभिन्न राज्य पर नेशनल व इंटरनेशनल स्तर के प्रतियोंगिताओं में शामिल होकर जीत हासिल कर भिलाई और प्रदेश का नाम रौशन कर सकें।

इंटरनेशनल स्तर होगा स्केटिंग ग्राउंउ

यह स्केटिंग ग्राउंड नेशनल स्तर के होंगे। इसके खिलाड़ियों को ज्यादा लाभ मिलेगा। जब ग्राउंड लो स्तर के होते है और खिलाड़ी जब नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेलते जाते है तो वहां के ग्राउंड में खेलने में झिझकते है। वैसे नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के ग्राउंड में बच्चे पहले कभी खेले नहीं रहते। इसलिए यहां जो ग्राउंड बनाया जाएगा। वह नेशनल स्तर का होगा। ताकि खिलाड़ियों को बेहतर शिक्षा दिक्षा मिल सकें।

3600 स्क्वेयर फीट में बनेगा गाउंड

जोन 5 के अधिकारियों ने बताया कि स्केटिंग ग्राउंड करीब 3600 स्क्वेयर फीट में बनाया जाएगा। यहां स्केटिंग के साथ ही स्केटिंग हॉकि खेल मैदान भी बनाया जाएगा। ग्राउंड डामरीकृत सिंथेटिंक कोटिंग वाली होगी। ऐसा ग्राउंड पूरे छत्तीगसढ़ में नहीं है।

खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के प्रयास कर रही हमारी प्रदेश सरकार

खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के हमारी प्रदेश सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है। कई खेलों की अकादमी खोला जा रहा है। जिसके घोषणा सीएम मा. भूपेश बघेल जी ने कर दी है। इसी कड़ी में हमने भी एक प्रयास किया है। एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग ग्राउंड भिलाई सेक्टर 10 में बनाया जाएगा। जो छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और सर्व सुविधा युक्त ग्राउंड होगा। जहां प्रदेश भर के बच्चे खेल कला सिखने आएंगे और देश विदेश में हमारे भिलाई और छत्तीगसढ़ का नाम रौशन करेंगे।

देवेंद्र यादव, भिलाई विधायक

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *