असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का प्लान, सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए दो बच्चों तक सीमित रखना होगा परिवार

शेयर करें
असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का प्लान, सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए दो बच्चों तक सीमित रखना होगा परिवार

देश। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि असम सरकार राज्य द्वारा वित्त पोषित विशेष योजनाओं के तहत लाभ लेने के लिए चरणबद्ध तरीके से दो बच्चे की नीति को लागू करेगी।हिमंत ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण नीति असम में सभी योजनाओं में तुरंत लागू नहीं होगी क्योंकि कई योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ऐसी योजनाएं हैं, जिसमें हम दो बच्चे की नीति लागू नहीं कर सकते, जैसे कि स्कूलों और कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास।’’हिमंत ने कहा, ‘‘लेकिन कुछ योजनाओं में, जैसे अगर राज्य सरकार आवास योजना की शुरुआत करती है तो दो बच्चे के नियम को लागू किया जा सकता है। धीरे-धीरे आगे चलकर राज्य सरकार की प्रत्येक योजना में यह लागू की जाएगी।’’5 भाई वाला है मुख्यमंत्री हिमंत का परिवार
मुख्यमंत्री ने उनके माता-पिता के परिवार के आकार के लिए निशाना बनाने को लेकर विपक्ष की आलोचना की। सरमा पांच भाइयों वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘1970 के दशक में हमारे माता-पिता या दूसरे लोगों ने क्या किया इस पर बात करने का कोई तुक नहीं है। विपक्ष ऐसी अजीबोगरीब चीजें कह रहा है और हमें 70 के दशक में ले जा रहा है।’’पिछले महीने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हिमंत सरकारी योजनाओं के तहत फायदा लेने के लिए दो बच्चे के नियम की वकालत कर रहे हैं। सरमा ने 10 जून को तीन जिलों में हाल ही में बेदखली के बारे में बात की थी और अल्पसंख्यक समुदाय से गरीबी को कम करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ‘‘शालीन परिवार नियोजन नीति’’ अपनाने का आग्रह किया था। हिमंत ने बड़े परिवारों के लिए प्रवासी मुस्लिम समुदाय पर दोष मढ़ा था, जिसपर एआईयूडीएफ समेत विभिन्न हलकों से तीखी प्रतिक्रिया आयी थी।असम में 2018 में असम पंचायत कानून, 1994 में किये गए संशोधन के अनुसार पंचायत चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता और चालू अवस्था में शौचालय के साथ-साथ दो बच्चों का मानदंड है।हिमंत ने यह भी कहा कि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने महिला शिक्षा को दी जा रही अहमियत की सराहना की है, जिसका संबंध जनसंख्या नियंत्रण के साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘बदरुद्दीन अजमल ने कल मुझसे मुलाकात की। उन्होंने महिला शिक्षा को हमारी तरफ से दिए जा रहे महत्व की सराहना की।’(’साभार indiaahead news)

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री ने विकसित भारत-जी राम जी विधेयक को रेखांकित करने वाला एक लेख साझा किया
    • December 20, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक लेख साझा किया है, जिसमें विकसित भारत-जी राम जी विधेयक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया है। लेख में बताया…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया
    • November 1, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंप्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की  घोषणा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया है। श्री मोदी ने इस हादसे में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की भी कामना की। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया “आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हों। PMNRF से जान गंवाने वालों के परिवार वालों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये  अनुग्रह राशि दी जाएगी

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *