अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित

शेयर करें

नई दिल्लीl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस बार योग दिवस का मुख्य विषयवस्तु तंदुरुस्ती के लिए योग है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘कल 21 जून को हम सातवां योग दिवस मनाएंगे. इस साल की मुख्य विषयवस्तु तंदुरुस्ती के लिए योग है, जो शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योगाभ्यास पर केंद्रित है.’ उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 6.30 बजे सुबह योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करूंगा.’
आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सभी दूरदर्शन चैनलों पर सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री किरन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण भी शामिल है.
मंत्रालय ने कहा कि इस महामारी के अनुभव ने योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जनता को अधिक जागरूक बना दिया है और इस अनुभव को आयुष मंत्रालय ने अपने प्रचार प्रयासों में विधिवत समायोजित किया है.l

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *