रोका छेका अभियान के तहत निगम क्षेत्र में अवारा पशुओं की हुई धरपकड़

शेयर करें

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई, क्षेत्र अंतर्गत सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की धरपकड़ की जा रही है, साथ ही निगम के अमले के द्वारा पशुपालकों को रोका-छेका संकल्प अभियान के तहत समझाईश दी जा रही है कि वे अपने मवेशी के चारा पानी सहित समुचित व्यवस्था स्वंय करें। कुरूद क्षेत्र के किसानों ने आवारा पशुओं द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने की जानकारी दी जिस पर जोन आयुक्त ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया! क्षेत्र से आज निगम की टीम ने 15 गायों को पकड़कर गोठान में भेजा।

निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने गोधन को संरक्षित करने रोका-छेका संकल्प अभियान के तहत पशु मालिकों को अपने मवेशी की सुरक्षा स्वयं करने तथा चारा, पानी की समुचित व्यवस्था करने कहा है जिससे अनावश्यक घूमने वाले मवेशियों को नियंत्रित किया जा सके और किसानों की फसलों को नुकसान न हो तथा सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। भिलाई निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमते हुए पाए जाने पर उनकी धरपकड़ की जा रही है। पकड़े हुए पशुओ को शहरी गोठान में अर्थदण्ड लेकर लौटाया जा रहा है, वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र के गोकूल पटेल व अन्य किसानों से निगम को सूचना प्राप्त हुई कि आवारा पशुओं के द्वारा धान की फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, सूचना मिलते ही तत्काल रोका छेका की टीम कुरूद पहुंची और खेत में घूम रहे 15 गायों को पकड़कर शहरी गोठान भेजा। सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशु जो यातायात में बाधक बन कर दुर्घटना का कारण बनते हैं जिसे देखते हुए रोका छेका की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है, प्रमुख सड़कें और जीई रोड का निरिक्षण कर धरपकड़ की जा रही है, ताकि दुर्घटना में पशुधन एवं जनधन की हानि को रोका जा सके।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *