यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों से अपील कि है आगामी 02 माह के लिए दुर्ग-भिलाई से रायपुर आने -जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर अपना समय व ईधन दोनो की बचत करें साथ ही रोड जाम की स्थिति से बचें

शेयर करें

दुर्ग। दुर्ग–भिलाई से रायपुर आवागमन करने वाले आमजनों की परेशानियों से राहत पहुंचाने के लिए नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी एन मीणा के मार्गदर्शन पर आज पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में जिला प्रशासन, नगरीय निकाय एवं लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। चर्चानुसार कुम्हारी एवं डबरापारा फ्लाई ओवर निर्माण होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे लगातार सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। साथ ही रायपुर के व्यस्ततम चौराहे टाटीबंद में भी फ्लाई ओवर के निर्माणाधीन होने के कारण दुर्ग-भिलाई से रायपुर आने- जाने में आधे घंटे का अतिरिक्त समय लगता है । निर्माण एजेंसी द्वारा बताया गया कि कुम्हारी के फ्लाई ओवर के निर्माण पूर्ण होने में लगभग 02 माह लगेगा तब तक यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करना ही उचित रहेगा। दुर्ग-भिलाई के जिम्मेदार नागरिकों से अपील है कि मोटर सायकल व हल्के वाहन (कार, जीप, सूमो आदि) निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने कष्ट करें:-

01.चरोदा क्षेत्र के नागरिक रायल खालसा ढ़ाबा से ग्राम उरला-ग्राम कुरूदडीह-ग्राम पाहंदा-अमलेश्वर होकर महादेव घाट रायपुरा से आवागमन कर सकते हैः-
{रायपुरा चौक से टाटीबंद- कुम्हारी होकर रायल खालसा पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 14 किमी-36 मिनट
(05 मिनट टाटीबंद एवं 05 मिनट कुम्हारी में लगने वाले अतिरिक्त समय को जोड़कर)}
{रायपुरा चौक से अमलेश्वर – पाहंदा – कुरूदडीह -उरला होकर रायल खालसा पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 17.5 किमी-40 मिनट
}

02.खुर्सीपार एवं पुरानी भिलाई के आमजन जो कि रायपुर आना- जाना करते है वे सिरसा गेट चौक से सिरसाकला-मोतीपुर-अमलेश्वर होकर आवागमन कर सकते हैः-
{रायपुरा चौक से टाटीबंद – कुम्हारी होकर सिरसागेट पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 20 किमी -48 मिनट
(05 मिनट टाटीबंद एवं 05 मिनट कुम्हारी में लगने वाले अतिरिक्त समय को जोड़कर)}
{रायपुरा चौक से मोतीपुर होकर सिरसा गेट चौक पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 25 किमी -40 मिनट}

03.दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला एवं कैम्प क्षेत्र के नागरिकनेवई-उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर होकर रायपुरा चौक तक आवागमन कर सकते हैः-
{रायपुरा चौक से टाटीबंद कुम्हारी होकर ग्लोब चौक सेक्टर-06 पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 33 किमी -01 घंटा 14 मिनट
(05 मिनट टाटीबंद एवं 05 मिनट कुम्हारी में लगने वाले अतिरिक्त समय को जोड़कर)}
{रायपुरा चौक से अमलेश्वर-मोतीपुर-फूण्डा-उतई होकर ग्लोब चौक सेक्टर-06 तक पहुंचने में लगने वाला दूरी व समय- 47 किमी -01 घंटा 16 मिनट}

बैठक में नगरीय निकाय को निम्नानुसार चौक चौराहे पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया:-

नगर निगम भिलाई
1.डबरापारा तिराहा।
2.आईटीआई भिलाई के सामने।

नगर निगम चरोदा भिलाई
1.सिरसा गेट चौक
2.ज्योति अस्पताल कटिंग
3.चरोदा बस स्टैण्ड

नगर पालिका परिषद कुम्हारी
1.रायल खालसा कटिंग
2.डीएमसी मिल के सामने
3.बैंक ऑफ बडौदा कुम्हारी के सामने
4.कांजी हाउस कुम्हारी के सामने

लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) दुर्ग को रायपुरा चौक, रायल खालसा ढ़ाबा के सामने, सिरसा गेट चौक, मोतीपुर चौक एवं फूण्डा चौक में वाहन चालकों के लिए दिशा सूचक बोर्ड लगाने तथा सभी डायवर्सन र्पाइंट पर प्रायवेट वालंटियर उपलब्ध कराने कहा गया। सड़क निर्माण एजेंसी को फ्लाई ओवर निर्माण स्थल के सर्विस रोड का तत्काल मरम्मत कराने निर्देश दिया गया।

बैठक में संजय ध्रुव (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ), कविलाश टंडन (अतिरिक्त पुलिस यातायात), डाक्टर ज्योति पटेल (अनुविभागीय दण्डाधिकारी), गुरजीत सिंह (उप पुलिस अधीक्षक यातायात), गोविंद अहिरवार (एसडीओ पीडब्ल्युडी एन.एच.), एस के झा टीम लीडर, सी अनिरूद्ध जैन कार्डिनेटर, अभिजीत सोनी उप अभियंता, बी एल देवांगन (प्रोजेक्ट मैनेजर), उमेश ढलेन्द्र (अधीक्षण अभियंता नगर निगम भिलाई), डी के पाण्डे (सहायक अभियंता नगर निगम चरोदा भिलाई) एवं रमन शर्मा (उप अभियंता नगर पालिका परिषद कुम्हारी) उपस्थित थे।

अपील- जिला पुलिस बल दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि आगामी 02 माह के लिए दुर्ग-भिलाई से रायपुर आना जाना करने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर अपना समय व ईधन दोनो की बचत करें साथ ही रोड जाम की स्थिति से बचें।

      

     

   

    

  • Related Posts

    सरदार पटेल का दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का आदर्श सदैव प्रेरणादायी रहेगा
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के रोड शो में 30 पर्यटन हितधारकों और गुजरात के 148 टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों की भागीदारी, दोनों राज्यों के बीच पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने पर बनी सहमति
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक आस्था केंद्रों और जनजातीय परंपराओं को देशभर के पर्यटकों तक पहुंचाने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *