आजादी का अमृत महोत्सव स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत सफाई में अच्छा कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

शेयर करें


भिलाईनगर। निगमायुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। 2 अक्टूबर तक चलने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम में निगम क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने विभिन्न आयोजन किए जा रहे है।

इसी के तहत आज निगम क्षेत्र के कबाड़ी एवं वेस्ट रिसाइकिल उद्यमी को गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया। सफाईकर्मी नागरिको से अपील कर रहे है कि अपने घर के आस पास स्वच्छता बनाए रखे। आजादी का अमृत महोत्सव स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत आज जोन के सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों द्वारा सुनील कबाड़ी संचालक का कर्मचारी एवं सुपरवाइजर के द्वारा सम्मान किया गया, वेस्ट रीसाइकिल उद्यमी का सम्मान गुलदस्ता देकर किया गया! इसी प्रकार महोत्सव के तहत सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। इसके अलावा महोत्सव के तहत आयोजित कार्यशाला में सफाई कर्मचारियों को वर्दी वितरण का कार्य कराया गया। महोत्सव के आयोजन के तहत निगम के सफाई कर्मचारियों की टीम विशेष दल बनाकर चौक- चौराहा, सार्वजनिक स्थानो और अत्यधिक आवाजाही वाले स्थलों की सफाई कर रहे है।


अमृत महोत्सव में हो रहे हैं ये कार्य –
कचरा अलग करने अमृत दिवस, सार्वजनिक शौचालयों की जनभागीदारी से सफाई, कबाड़ी और वेस्ट रिसाइकलर उद्यमी का सम्मान, बर्तन भंडार एवं वेस्ट टू आर्ट का एक्जिबिशन, प्लोग रन का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply