विजय माल्या नीरव मोदी मेहुल चोकसी की 9371.17 करोड़ की संपत्ति बैंको को मिली

शेयर करें

दिल्ली। भारत सरकार बैंक घोटालेबाजों के विरुद्ध जो कार्रवाई कर रही है, उसका असर अब दिखने लगा है। आज प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने ट्वीट कर बताया कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की 18,170.02 करोड़ रु की संपत्ति जब्त की गई है। यह बैंकों को हुए कुल नुकसान का 80.45 प्रतिशत है। यही नहीं, 9371.17 करोड़ रु. की संपत्ति सरकारी बैंकों को दे भी दी गई है। इससे बैंकों को हुए नुकसान की भरपाई हो सकती है।उल्लेखनीय है कि मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 13,500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है, जबकि मेहुल चोकसी डोमिनिका की जेल में बंद है। दोनों के विरुद्ध सीबीआई जांच कर रही है और दोनों को भारत लाने के प्रयास हो रहे है।वहीं, विजय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस समय विजय माल्या इंग्लैंड में है। उन्हें वापस लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।  
बता दें कि इन तीनों ने सोनिया—मनमोहन सरकार के समय बैंकों से धोखाधड़ी की थी। इस कारण इन बैंकों का एनपीए बहुत बढ़ गया था और इनका संचालन भी कठिन हो गया था। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इन बैंकों के संचालन के लिए सरकार ने अतिरिक्त पैसे दिए थे। सरकार के प्रयासों से बैंकों का एनपीए कम होता जा रहा है। 

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *