सूर्या की आने वाली फिल्म ‘जय भीम’ का पोस्टर रिलीज; वकील की भूमिका में आएंगे नजर

शेयर करें

नई दिल्ली। साउथ के जाने-माने कलाकार, एक्टर-प्रोड्यूसर सूर्या आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्या ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म जय भीम का फर्स्ट लुक का पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे देखकर उनके फैंस बेहद खुश हो रहे है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक से पता लगता है की सूर्या इसमें एक वकील के किरदार में नजर आएंगे। जो ट्राइबल कम्यूनिटी के हक के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। 

बता दें, सूर्या की ये 39वीं फिल्म है। जिसे टीएस गनानवेल ने डायरेक्ट और लिखा है। फिल्म ‘जय भीम की’ शूटिंग चेन्नई में कोरोना की दूसरी लहर से पहले शुरू हो गई थी, लेकिन महामारी के चलते इसे तब रोक दिया गया था।

जैसे ही सूर्या के फैंस ने इस पोस्ट को देखा तो कुछ मिनटों में ही यह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे पोस्ट से इतना तो साबित होता है कि, फैंस ने सूर्या के बर्थडे पर उन्हें यह खास तोहफा दिया है। दोनों पोस्टर को लेकर फैंस बेहद खुश हैं और ट्विटर पर हैशटैग  ट्रेंड कर रहा है।

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *