ब्रेकिंग:एयरफोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के बाद PM मोदी के आवास पर हुई हाईलेवल मीटिंग, गृहमंत्री, रक्षामंत्री संग NSA भी रहे मौजूद

शेयर करें

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन द्वारा हुए हमले को लेकर मंगलवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीतत डोभाल भी शामिल रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की इस उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों और हमारे सुरक्षा बलों को आधुनिक उपकरणों से लैस करने पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि जिस जगह पर ड्रोन से हमले धमाके किए गए थे, वहां पूरी बेल्ट में सेना के कई बेस, स्टेशन और कैंट इलाके हैं। इसके पहले भी इन जगहों को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी निशाना बना चुके हैं। बता दें कि एयरफोर्स स्टेशन के बाद मिलिट्री स्टेशन पर भी ड्रोन हमले की फिराक में थे लेकिन भारतीय सेना ने उनपर फायरिंग कर दी, जिसके बाद ड्रोन वहां से भाग खड़े हुए।जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद सोमवार को फिर से आतंकियों ने ड्रोन के जरिए मिलिट्री स्टेशन पर भी हमला करने की कोशिश की थी। जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर सुबह 3 बजे दो ड्रोन देखे गए थे। फिलहाल इसके नजर आते ही सेना अलर्ट होते हुए ड्रोन पर 20 से 25 राउंड की फायरिंग कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद ड्रोन वहां गायब हो गए।NIA को सौपी जांच बता दें कि इस मामले में गृह मंत्रालय (एमएचए) ने जम्मू वायु सेना स्टेशन हमले के मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया है। बता दें कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन के जरिये 26-27 जून की रात पांच मिनट में दो ब्लास्ट किए गए थे। हालांकि इसमें किसी एयरक्राफ्ट को नुकसान नहीं पहुंचा है। (साभारnewsroom post)

  • Related Posts

    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें
    शादी के लिए 17 करोड़ का पैलेस..फिर मंगेतर ने खाई में क्यों धकेला
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले पर एक दर्दनाक हादसे में 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत खबर आई…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *