बंगाल हिंसा पर ‘दीदी’ की बढ़ीं मुश्किलें, कमेटी ने सौंपी गृह मंत्रालय को रिपोर्ट, किए चौंकाने वाले खुलासे

शेयर करें

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल मंगलवार को बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा पर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में कई अहम खुलासे हुए है, जिसके बाद ममता सरकार मुसीबत में फंस सकती है।इस रिपोर्ट में बंगाल में हुई हिंसा को पूर्व नियोजित बताया गया है। बता दें कि इस कमेटी में पूर्व न्यायधीश, पूर्व डीजीपी, नौकरशाहों आदि शामिल है। पांच सदस्यीय इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी को सौंप दी है।फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बंगाल विधान चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद 2 मई की रात से राज्य के अलग अलग शहरों और गांवों में हिंसा रिपोर्ट की गई। जिससे ये पता चलता है की ये हिंसा पहले से सुनियोजित थी और इसे प्लान किया गया था।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने मीडिया से बात करते हुए बताया, पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के संदर्भ में कमेटी का गठन किया गया था। उसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। चुनाव के बाद 25 लोगों की हत्या हुई हैं। 15,000 हिंसा की घटनाएं हुई और 7,000 महिलाओं के ऊपर अत्याचार हुआ है।(सभार newsroom post)

  • Related Posts

    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें
    शादी के लिए 17 करोड़ का पैलेस..फिर मंगेतर ने खाई में क्यों धकेला
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले पर एक दर्दनाक हादसे में 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत खबर आई…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *