वाशिंगटन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त स्वागत, जानें कैसा रहेगा दिनचर्या

शेयर करें

नई दिल्ली। अपने तीन दिन के दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच गए हैं। जब गुरुवार सुबह पीएम मोदी वाशिंगटन पहुंचे तो वहां भारतीय समुदाय ने उनका ज़बरदस्त स्वागत किया। आज से ही पीएम मोदी की कई बैठकें शुरू होनी हैं जिसमें पहले दिन कई कंपनी के CEO से मुलाकात भी शामिल है। कोरोना संकट के बीच पहली बड़ी विदेश यात्रा पर निकले पीएम मोदी गुरुवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे (भारतीय समयानुसार) वाशिंगटन पहुंचे। वाशिंगटन पहुंचते ही यहां मौजूद भारतीय समुदाय ने उनका बरदस्त स्वागत किया। इसके बाद खुद का गर्मजोशी से किए गए स्वागत का पीएम मोदी ने सभी का शुक्रिया किया, साथ ही ट्विटर पर तस्वीरें भी साझा की।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई अहम मुलाकातें होनी हैं। इस दौरान पीएम कई कंपनी के CEO से मुलाकात करेंगे साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता होगी।

इस तीन दिवसीय अमेरिका दौरे में अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के अलावा पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडन से भी मुलाकात करेंगे। भारत आजादी की 75वीं साल मना रहा है, ऐसे में 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी रिफॉर्म को लेकर स्पष्ट बात कर सकते हैं साथ ही यूएन (UN) में अपनी भागीदारी बढ़ाने और इसमें जरूरी बदलाव को लेकर पीएम मोदी अपना पक्ष रख सकते हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है पीएम मोदी अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिती के साथ ही पाकिस्तान से अफगान के गठजोड़ से जुड़ी चिंताओं पर भी बात रखेंगे। ऐसे में ये बैठक पाकिस्तान समेत अफगानिस्तान के लिए चिंता का विषय है।

पीएम मोदी के संबोधन पर दुनिया की नजरें

कोरोना के कहर से दुनियाभर के मुल्क अपनी अर्थव्यवस्था की गाड़ी को पटरी पर लाने की कोशिशों के बीच पीएम मोदी के के इस अमेरिका दौरे पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। दूसरी ओर पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान में में तालिबान के कब्जे के बाद अब इस अमेरिका दौरे का होने देशों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

( sabhar newsroom post)

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply