राजनीति से संन्यास की घोषणा करने वाले बाबुल सुप्रियो TMC में शामिल, हाल ही में छोड़ा था BJP का साथ

शेयर करें

नई दिल्ली। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए गए भाजपा के पश्चिम बंगाल से लोकसभा सांसद बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को बॉय-बॉय कर दिया है। भाजपा सासंद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आज पश्चिम बंगाल में तुणमुल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में ममता बनर्जी की पार्टी का दामन थाम लिया। दरअसल, मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में हाल ही में हुए फेरबदल में बाबुल सुप्रियो को मंत्रिपद से हटा दिया गया था। मंत्रिपद से हटाए जाने के बाद बाबुल ने उस समय राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं को उसी समय से यह अंदाजा हो गया था कि बाबुल पार्टी छोड़ सकते हैं और आखिरकार बाबुल ने इस अंदेशे को सही साबित करते हुए राजनीति से सन्यास लेने की बजाय भाजपा को छोड़कर ममता दीदी के साथ जाने का फैसला किया। (news room post)

Advertisements
KWBD

पश्चिम बंगाल से दो बार लोकसभा का चुनाव जीते सुप्रियो उन मंत्रियों की लिस्ट में शामिल थे, जिन्हें 7 जुलाई को एक बड़े फेरबदल के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया था। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के अरूप बिस्वास के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि शनिवार को ही यह खबर आई थी कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बाबुल सुप्रियो को मिले सुरक्षा कवर को जेड से घटाकर वाई श्रेणी का कर दिया है।

हालांकि बाबुल सुप्रियो के इस नए फैसले के बाद अब देखना यह होगा कि क्या वो भाजपा सांसद के तौर पर लोकसभा से इस्तीफा देंगे या गेंद भाजपा के पाले में डाल देंगे कि वो लोकसभा अध्यक्ष के पास जाकर उनकी सदस्यता रद्द करने की याचिका दायर करे।

बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा को लेकर अपने फेसबुक पर अलविदा के साथ लिखा था कि, मैंने सब कुछ सुना- पिता-मां, पत्नी, बेटी, एक-दो प्यारे दोस्त से सब कुछ सुनकर समझा, मैं किसी और पार्टी में नहीं जा रहा हूं। TMC, Congress, CPIM, कहीं नहीं। इसको लेकर किसी ने मुझे फोन नहीं किया, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं मैं एक टीम प्लेयर हूं! हमेशा एक टीम का साथ दिया है। मोहन बागान और बीजेपी..बस !! उन्होंने लिखा कि, आज पार्टी में कई नए उज्ज्वल युवा नेता हैं और साथ ही कई पुराने मझे हुए नेता भी हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि उनकी अगुवाई वाली टीम यहां से काफी आगे जाएगी

बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद बाबुल सुप्रियो को लेकर कहा जा रहा था कि, वो वो टीएमसी में जाने की फिराक में हैं। हालांकि इन सब बातों को लेकर अब बाबुल सुप्रियो ने साफ कर दिया है कि वो किसी और पार्टी में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी ही उनकी पार्टी है, थी और रहेगी। दरअसल बाबुल सुप्रियो के टीएमसी में जाने को लेकर इसलिए भी खबरें चल रही थीं कि, क्योंकि उन्होंने ट्विटर पर टीएमसी नेता मुकुल रॉय को फॉलो करना शुरू कर दिया था। हालांकि अब बाबुल सुप्रियो ने साफ किया है कि वो किसी और पार्टी में नहीं जा रहे हैं।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *