नगर पालिका चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा जामुल मंडल की बैठक सुरडुंग में आयोजित हुई

शेयर करें

जामुल । भारतीय जनता पार्टी मंडल मंडल की बैठक सांस्कृतिक भवन सुरडुंग में रखा गया था। जिसमें जिला मंत्री ईश्वर ठाकुर , रामप्यारी वर्मा, मंडल प्रभारी टीपी सिंह, संजय शर्मा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । बैठक में सर्वप्रथम मां भारती की पूजा अर्चना कर बैठक की शुरुआत किया गया तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का परिचय किया गया जिला मंत्री ईश्वर सिंह ने संगठनात्मक तौर पर अपने विचार रखे ।

मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने हरेली त्योहार की बधाई देते हुए आगामी नगर पालिका चुनाव को जीतने के लिए 29 अगस्त को कार्यसमिति की बैठक के साथ पूरे बूथों में बैठक का आयोजन प्रत्येक रविवार को कराने का आग्रह किया और जिन वार्डो में बूथ गठन नही हुआ है वहाँ प्रक्रिया को पूर्ण कर गठन करने का निर्देश किया गया। जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने बैठक में अधिक से अधिक अपने कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी चुनाव प्रत्येक वार्ड में जीतने के लिए योजना बनाने को कहा गया और नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा कर निवारण करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी से चर्चा कर निवारण करने हेतु आग्रह करने का निर्णय लिया गया ।उसके बाद वृक्षारोपण किया गया। बैठक में मुख्य रूप से ईश्वर ठाकुर, राम प्यारी वर्मा, टी पी सिंह, हेमंत देवांगन, नगरपालिका उपाध्यक्ष हरीश वर्मा, राजेश्वरी रेड्डी,रूपेश्वरी वर्मा, मनीष साहू,मंडल उपाध्यक्ष जोगेश्वर सोनी, श्रीमती लता ठाकुर, देवदत्त शर्मा, लक्ष्मीनारायण क्षत्रिय ,तुलाराम टण्डन,खम्मन ठाकुर, देवनारायण देवांगन,प्रशांत गुप्ता, विशेश्वर वर्मा पार्षद हनु राम वर्मा, राजेश यादव, राकेश वर्मा, पप्पू साहू, चुम्मन वर्मा, आनंद डहरिया, गणेश वर्मा, एकाक्षी रेड्डी, डोमेन्द्र कुमार वर्मा, जितेंद्र साहू बिसेश्वर साहू उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने पांच लाख रूपये लागत से नाली निर्माण कार्य का स्थल पूजन किया
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका जामुल क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में मुलभुत विकास कार्य तेजी से सम्पादित हो रहा है । इसी तारतम्य में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने…

    और पढ़ें
    सुशासन तिहार में जामुल नगर पालिका ने हितग्राही को को वितरित किए प्रमाण पत्र
    • May 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 16 शिवपुरी मंगल भवन में वार्ड 16, 17, 18 के लिए जन समस्या निवारण शिविर का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *