30 अक्टूबर की आमसभा एवं पदयात्रा के लिए भाजपा भिलाई ने कसी कमर, हर बूथ से जुटेंगे कार्यकर्ता और आमजन

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की बैठक जिला कार्यालय, प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला में सम्पन्न हुई। बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित आमसभा एवं पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान बूथ स्तर पर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।

आमसभा एवं पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी सहभागिता करेंगे।

बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ आमसभा एवं पदयात्रा की तैयारियों में जुटें। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाकर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनजागरूकता बढ़ाने में आम नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों तथा मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में जागरूक नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आमसभा एवं पदयात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर जनसंवाद को व्यापक बनाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया। भाजपा जिला भिलाई ने सभी बूथ कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से 30 अक्टूबर को आयोजित आमसभा एवं पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, चिन्ना केशवालु, गोपाल कृष्ण वर्मा, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं सुषमा जेठानी, जिला मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, पारस जंघेल,मनोज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह,कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी, आईटी सेल बॉबी चौहान, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, शशि भगत, तरुण सिंह, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू सहित मंडल महामंत्री, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान पूरी गति से संचालित हो रहा है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से शुरू हुए इस महाभियान के…

    और पढ़ें
    पारंपरिक गोदभराई रस्म के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच का दिया संदेश
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धमतरी जिले के ग्राम दुगली में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मातृत्व के सम्मान, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी झलक…

    और पढ़ें