सेवा ज्योति भव्य यात्रा जामुल पालिका में निकाला गया

शेयर करें

जामुल // सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका जामुल क्षेत्र में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सेवा ज्योति भव्य यात्रा निकाला गया जो नगर भ्रमण पश्चात् जामुल पालिका कार्यालय में समापन हुआ।

ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसी परिपेक्ष में हमारे नगर में आम जनता हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। आज हमारे नगर के वार्ड 16 मंगल भवन में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास, पी.एम. स्वनिधी योजना, नल-जल योजना, व्यापार, अनुज्ञप्ति, निवासी प्रमाण पत्र संबंधी सेवा प्रदान किया जायेगा। मैं आम जनता को बताना चाहता हूं कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आम जनता को हर योजना का लाभ दिलाते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है एवं हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले यही इस सेवा संकल्प का मुख्य उद्येश्य है।

सेवा ज्योति यात्रा में एवं सेवा सेतु शिविर में पार्षद गण कविता विश्वाल, रेखराम बंछोर, रामदुलार साहू, चुम्मन वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, मंडल प्रभारी पूनम शुक्ला, अरूण सिंह, दुर्योधन साहू, मनीष साहू, दीपक सिंह, बाली बर्मन, अनुप राय, संजय यादव, संजय शर्मा, मेघनाथ साहू, रश्मि वर्मा, उप अभियंता सचिन भागवत, विनायक गर्ग, हरिश साहू, हिम्मत मण्डावी, मेघनाथ सोनी, मोहन वर्मा, पुरूषोत्तम सोनी, महेन्द्र परगनिहा, भानु चौहान, तोरण साहू, श्यामरतन, हर्षा डहरिया, रामू देवांगन, बशीर खान, चुम्मन यादव, राजकुमारी साहू, परस निर्मलकर, तुकेश सेन, ओम नारायण साहू, सेनकुमार सोनवानी, शिवाजी प्रसाद, तोमेन्द्र निषाद, राहुल देवकर, प्रतिभा, सविता, राजकुमारी, वेदान्त वर्मा, अनिता साहू, हेमिन साहू सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस
    • November 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने लगातार दो दिनों तक चार जिलों में सड़कों, पुल-पुलियों, कॉलेजों, अस्पताल और अन्य निर्माण एवं संधारण कार्यों…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
    • November 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक…

    और पढ़ें