अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जताया गहरा शोक

शेयर करें

रायपुर // उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री कोर्सेवाड़ा का आज शाम लगभग 4 बजे हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके निधन को छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एक अनुभवी जनप्रतिनिधि, सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी तथा जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि श्री कोर्सेवाड़ा ने जनप्रतिनिधि के रूप में आम जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को सदैव प्राथमिकता दी। जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। उनका निधन हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं उनके समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

  • Related Posts

    सड़क निर्माण में लापरवाही पर कार्यपालन अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई और उप अभियंता को निलंबित करने के निर्देश
    • October 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव तथा छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (सीजीआरडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भीम सिंह ने कहा है कि नक्सलवाद से मुक्त…

    और पढ़ें
    1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली से पहले लिया गया निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों के परिवारों की खुशियां बढ़ाएगा : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व…

    और पढ़ें