मुख्यमंत्री बघेल ने दो साल बाद भी नन्हें बालक धीमान को दूर से पहचान लिया

शेयर करें

बैगा आदिवासी बच्चे को गोद में लेकर दुलारा

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अपनी मां के साथ आया था धीमान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बच्चों के प्रति स्नेह आज फिर एक बार देखने को मिला। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लोगों में नन्हा बालक धीमान वर्या पड़िया भी दो वर्ष बाद मुख्यमंत्री निवास आया था, उसे देखकर मुख्यमंत्री ने दूर से ही उसे पहचान लिया और धीमान को गोद में लेकर दुलारा।

धीमान अपने परिजनों के साथ इसके पहले भी दो वर्ष पहले सन् 2019 में मुख्यमंत्री श्री बघेल के जन्म दिवस के मौके पर उनके निवास आया था, तब मुख्यमंत्री ने इस बच्चे को अपनी गोद में लेकर दुलारा था और बालक को हथेली पर खड़ा कर संतुलन साधा था। मुख्यमंत्री ने भीड़ के बीच धीमान को पहचान लिया और उसे अपनी गोद में लेकर दुलारा। धीमान के परिजन वर्ष 2019 का छायाचित्र भी लेकर आए थे।

कवर्धा जिले के पण्डरिया क्षेत्र से आए बैगा जनजाति के लोगों में बैगा जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष इतवारी राम मछिया, धीमान वर्या पड़िया के पिता श्री संतोष कुमार पड़िया और बसंता बाई सहित जनजाति के अनेक लोग शामिल थे। ये बैगा आदिवासी के कवर्धा के अमनिया और चतरी गांव से आए थे।

  
  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply