किसानों को सरकार दे रही है 15 लाख रुपये की मदद, तुरंत करें अप्लाई; यहां जानें प्रोसेस

शेयर करें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार किसानों के लिए एक के बाद एक योजना ला रही है. अब किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार नया कृषि बिल लाने की तैयारी में है. इसके बाद कृषि को बड़े बिजनेस का रूप देने के लिए सरकार किसानों को एक बड़ा गिफ्ट देने जा रही है. किसानों को नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार 15 लाख रुपये मुहैया कराएगी. आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

सरकार ने पीएम किसान एफपीओ स्कीम की शुरुआत की है. इस स्कीम के तहत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे. देशभर के किसानों को नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता दी जाएगी. इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 11 किसानों को मिलकर एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनानी होगी. इससे किसानों को कृषि से संबंधित उपकरण या फर्टिलाइजर्स, बीज या दवाएं खरीदने में भी काफी आसानी होगी.

सरकार लगातार इस कोशिश में लगी है कि किसानों को डायरेक्ट लाभ मिले। इस स्कीम की शुरुआत किसानों को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए ही किया गया  है. इससे किसानों को किसी दलाल के पास या महाजन के पास नहीं जाना होगा. इस योजना के तहत किसानों को तीन सालों में किस्तों में भुगतान किया जाएगा. इसके लिए साल 2024 तक 6885 करोड़ रुपये सरकार की तरफ से खर्च किए जाएंगे.

पीएम किसान एफपीओ योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. दरअसल सरकार ने अभी तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू  नहीं की है. जैसे ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होती है, तो आप भी आवेदन कर सकते हैं. सरकार के मुताबिक जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

  • Related Posts

    शादी के लिए 17 करोड़ का पैलेस..फिर मंगेतर ने खाई में क्यों धकेला
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले पर एक दर्दनाक हादसे में 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत खबर आई…

    और पढ़ें
    परंपरागत धान के बदले उद्यानिकी को अपनाया, प्रति एकड़ उत्पादन 21 क्विंटल से बढ़कर हुआ 155 क्विंटल
    • May 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // ग्राफ्टेड बैंगन की खेती पारंपरिक विधि की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी है। इसमें दो अलग-अलग पौधों को जोड़कर एक नया पौधा तैयार किया जाता है, जिससे…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *