दुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मुख्य उपस्थिति एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई आयोजित कार्यशाला कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, विधायक ललित चंद्राकर ,ईश्वर साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ,तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू ,महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा मंचासीन रहे । आयोजित कार्यशाला में संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता के संदेश और उनके जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए तथा तिरंगा यात्रा प्रस्तावित कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और शिक्षा के माध्यम से समाज से भेदभाव को मिटाकर समरसता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वाराणसी में संत रविदास जी का भव्य स्मारक आकार ले रहा है, जो उनकी विरासत को सहेजने का ऐतिहासिक कार्य है। इस उपलक्ष्य में भाजपा की एक विशेष टीम 27 तारीख को वाराणसी जाकर वहाँ से कलश में पवित्र माटी एवं जल लेकर छत्तीसगढ़ आएगी। इस पवित्र जल और माटी को प्रदेश के सभी प्रमुख देव स्थलों और मंदिरों में ले जाया जाएगा, जहाँ विशेष सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
श्री साय ने आगे कहा कि संत रविदास एक ऐसे महान संत थे जिन्होंने श्रम की प्रतिष्ठा, समानता और मानवीय मूल्यों को सर्वाेपरि रखा। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वाराणसी स्थित संत रविदास जी के भव्य स्मारक स्थल से 27 तारीख को कलश में लाई जाने वाली पवित्र माटी और जल को छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में पहुँचेगा। मंदिरों और देव स्थलों पर होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक संत रविदास जी के विचारों और संदेशों को पहुँचाया जाएगा। जयंती वर्ष के दौरान प्रदेशभर में सामाजिक समरसता यात्राओं, विचार गोष्ठियों और संत रविदास जी की शिक्षाओं पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया गया, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संत रविदास जी का संदेश पहुँच सके। इसी तरह विद्यालयों, महाविद्यालयों और बस्तियों में निबंध, चित्रकला एवं विचार-विमर्श प्रतियोगिताओं के जरिए नई पीढ़ी को संत रविदास जी के विचारों से अवगत कराया जाएगा। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विशेष स्वच्छता अभियान और सेवा कार्यों का संचालन किया जाएगा। साथ ही 10 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है कार्यक्रमों की कड़ी में बुथ स्तर तिरंगा हर घर में लगाना है
भाजपा संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि पार्टी का यह अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संत रविदास जी के विचारों को हर घर तक पहुँचाने का संकल्प है। प्रदेशभर में आयोजित होने वाली कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। 27 तारीख को वाराणसी से कलश में पवित्र जल और माटी लाने वाली टीम के स्वागत से लेकर प्रदेश के सभी प्रमुख देव स्थलों तक उसे पहुँचाने की व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जाएगा, ताकि आयोजन भव्य और सरलता से हो सके |
भाजपा के जिला संगठन प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी इस अवसर पर प्रदेशभर में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाएगी। वाराणसी में बन रहे भव्य स्मारक स्थल से 27 तारीख को कलश में पवित्र माटी व जल लाने के लिए विशेष टीम रवाना होगी। इसके बाद इस पवित्र माटी व जल को राज्य के सभी प्रमुख मंदिरों और देव स्थलों तक पहुँचाने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में 25, 26, 27 जुलाई तक कार्यशाला होगी। सभी ज़िलों और मंडलों में कार्यकर्ताओं की सहभागिता से इन विशेष कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में विविध आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। संत रविदास जी का कर्तृत्व और उनके विचार भारतीय संस्कृति के अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने विस्तार से कार्यक्रम की रूपरेखा रखी एवं संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर वाराणसी में बन रहे भव्य स्मारक स्थल की पवित्र माटी एवं जल को कलश में रख कर राज्य के सभी मंदिरों और देव स्थलों तक पहुँचाने की अपील की। साथ ही तिरंगा यात्रा कार्यक्रम जो 10 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जाएगा और सारे कार्यक्रम सुचारु ढंग से प्रत्येक बुथ स्तर तक संपादित तो इस सभी का चिंतन आप सभी कार्यकर्ताओं को करना है इसके लिए जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक की कार्यक्रमों के संपादन हेतु टीम का गठन कर लिया गया है उनके साथ समन्वय बनाकर आप सभी अपना समस्त कार्यक्रमों का संपादन करें
आयोजित कार्यशाला में उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर,मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, शैलेंद्री मांडवी, नवीन पवार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित प्रवक्ता नितेश साह, रितेश शर्मा , मन की बात कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी, सह प्रभारी कंचन सिंह ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आदित्य चौबे, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, कार्यालय प्रभारी मदन बढई,सह प्रभारी जय श्री राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सह प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, मंडल भाजपा प्रभारी विनायक नातू वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल हिमांशु सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खेमलाल देशलहरे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक नितेश शर्मा, शिव निषाद जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, दिनेश मिश्रा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विजय ताम्रकार आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनोज ठाकरे जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर ,कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, रानी बंछोर, ज्योति प्रकाश सिन्हा, राजू जंघेल ,अनुपम साहू, बीरबल पटेल ,लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, महामंत्री मौसमी ताम्रकार अनिकेत यादव अमित पटेल, नवीन साहू ,राकेश दुग्गड ,राहुल सोनकर ,वीरेंद्र तन्ना, महेश देवांगन ,मनु साहू ,मौसमी ताम्रकार ,अनिल यादव, राजेश साहू ,चेतन साहू,पुरान देशमुख ,चंदू देवांगन,पुणेदरू सिन्हा ,दीपक चतुर्वेदी ,बनऊ वर्मा, छगन साहू , नीलांबर साहू, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, दशरथ साहू ,गुड्डू झा उपस्थित रहे|





