जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन

शेयर करें


जामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा, भाजपा भिलाई जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा जेठानी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ,जामुल मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम शुक्ला ,’मन की बात’ जिला प्रभारी एवं सह-कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, बॉबी चौहान पूर्व जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर जिला प्रतिनिधि जोगेश्वर सोनी, रायपुर किसान मोर्चा प्रभारी रेखराम बंछोर नेतृत्व में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि विधायक कोरसेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायक कहानियां देशभर तक पहुंचती हैं, जिससे नागरिकों में राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा का संचार होता है।

जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा जेटहानी जी ने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक जनआंदोलन है। प्रधानमंत्री जी के विचार समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और जनसामान्य को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। “मन की बात” कार्यक्रम नागरिकों को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने का अवसर भी प्रदान करता है।

मन की बात के जिला प्रभारी हेमंत देवांगन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जामुल मंडल में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा तथा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री ध्रुव देवांगन, ओम प्रकाश साहू मंडल उपाध्यक्ष अरुण यादव शेषमणि वर्मा कोषाध्यक्ष सुभाष पांचाल मंडल मंत्री दुर्गा देवांगन पार्षद कविता विश्वाल पार्षद दीपक गुप्ता पार्षद चुम्मन वर्मा, राजेश्वरी रेड्डी, राकेश वर्मा युवा मोर्चाअध्यक्ष यशवंत राजपूत महिला मोर्चा अध्कीयक्ष योगिता साहू एवं वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं भाजपा जामुल मंडल के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, नवाचार, युवाओं की भागीदारी तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों के प्रेरणादायी योगदान पर दिए गए संदेशों को सुना गया।

  • Related Posts

    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें
    मन की बात’ के उपरांत संगठन मंत्री पवन साय ने ली बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण के उपरांत…

    और पढ़ें