मन की बात’ के उपरांत संगठन मंत्री पवन साय ने ली बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण के उपरांत वैशाली नगर विधानसभा स्थित शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद नर्सिंग कॉलेज, जुनवानी में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बूथ कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements
KWBD

बैठक में दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राकेश पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित बूथ कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि बूथ ही संगठन की मूल इकाई है और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने बूथ को आदर्श एवं सशक्त बनाए। उन्होंने घर-घर संपर्क, नए मतदाताओं से संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से नियमित संपर्क तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना के साथ सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को आधार बनाकर भाजपा को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ बैठकों, सदस्यता विस्तार अभियान, सेवा गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ समितियों के सुदृढ़ीकरण, शक्ति केंद्रों की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर अपने सुझाव साझा किए। विभिन्न दायित्वों का वितरण करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से समयबद्ध, अनुशासित एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कार्य करने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 136वाँ एपिसोड भाजपा जिला भिलाई के सभी 13 मंडलों के बूथों पर सामूहिक रूप से आयोजित किया गया। वैशाली नगर विधानसभा स्थित शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद नर्सिंग कॉलेज, जुनवानी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 700 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ का श्रवण किया।

वहीं जामुल मंडल में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे के नेतृत्व में 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना। इसके अतिरिक्त भाजपा जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को सुना। जिले के सभी 13 मंडलों में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रमों में हजारों कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय ने “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा ही संगठन” की भावना के साथ निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चन्ना केशवलू, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सह-कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह-प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल प्रभारी बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, शशि भगत, तरुण सिंह, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी एवं विभिन्न मंडलों के महामंत्रियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे…

    और पढ़ें
    विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
    • August 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सांसद लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में…

    और पढ़ें