प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का दिया मंत्र

शेयर करें

वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर सभी 70 वार्डों में जीत का लक्ष्य साधने का किया आह्वान


भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की और संगठन के विषयों पर पूर्ण जानकारी दी। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने और भिलाई नगर निगम में भाजपा का महापौर बनाने के साथ सभी 70 वार्डों में जीत हासिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, सांसद लक्ष्मी वर्मा, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला प्रभारी रामजी भारती, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा,वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर,जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे तथा भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी , अहिवारा पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व हस्तकला बोर्ड अध्यक्ष दीपक साहू, पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, मंचासीन रहे।

चुनाव जीतने के लिए बूथ ही सबसे महत्वपूर्ण: कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति के लिए काम करने वाला दल नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। उन्होंने रामायण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर सामूहिक शक्ति का निर्माण किया, उसी प्रकार भाजपा संगठन को भी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव सबसे चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें मतदाता प्रत्याशी को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि वर्षभर जनता के बीच सक्रिय रहकर स्थानीय समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। उन्होंने आगामी चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि:

29 नवंबर: प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम।

4 दिसंबर: घरों पर भाजपा ध्वज लगाने का अभियान।

5 से 9 दिसंबर: घर-घर संपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाएं और सामाजिक बैठकों के माध्यम से सघन जनसंपर्क।

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज के व्यापक हित के लिए समर्पित: विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की विचारधारा राष्ट्र की सुरक्षा, आंतरिक सुदृढ़ता और आधारभूत संरचना के विकास से प्रेरित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत भ्रम और छोटे मतभेदों से दूर रहकर संगठन के प्रति विश्वास के साथ काम करने की सलाह दी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पीढ़ियां बदल गईं, लेकिन संकल्प नहीं बदला; ठीक इसी प्रकार धैर्य, समर्पण और निरंतर प्रयास से संगठन के बड़े लक्ष्य भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और सभी प्रकोष्ठों से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आग्रह किया।

हर मतदाता तक पहुंचना ही जीत का आधार: सरोज पांडेय

पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि पिछले चुनावों में कई वार्ड बहुत कम मतों के अंतर से पराजित हुए थे, इसलिए एक-एक वोट का महत्व समझते हुए घर-घर संपर्क करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इसे ‘कार्यकर्ताओं का चुनाव’ बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता पूरी मजबूती से कार्यकर्ताओं के पीछे खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बीएसपी (BSP) से जुड़े लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण विषयों के समाधान और अन्य जनहितैषी उपलब्धियों को प्रत्येक वार्ड व बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

आपसी एकजुटता से सभी 70 वार्डों में जीत सुनिश्चित करें: प्रेमप्रकाश पांडेय

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जनता का जो अटूट विश्वास हासिल किया है, अब उसे नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। बूथ समितियों की सक्रियता, शक्ति केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय और वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन ही चुनावी सफलता की कुंजी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि “एक-दूसरे के पीछे खड़े रहेंगे तो जीतेंगे, एक-दूसरे के पीछे पड़ेंगे तो विपक्ष जीतेगा।” उन्होंने इस चुनाव को व्यक्तिगत नहीं, बल्कि संगठन की प्रतिष्ठा का चुनाव मानते हुए सभी 70 वार्डों और महापौर पद पर विजय के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने का आग्रह किया।

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: भूपेंद्र सवन्नी

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ इन उपलब्धियों को प्रत्येक घर तक लेकर जाना होगा, जिससे आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित हो सके।

स्थानीय चुनाव में व्यक्तिगत संपर्क और व्यवहार सबसे अहम: रिकेश सेन

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा की तुलना में पार्षद चुनाव अधिक चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें मतदाता प्रत्याशी के दैनिक व्यवहार, कार्यशैली और व्यक्तिगत संपर्क के आधार पर अपना निर्णय लेता है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता और संभावित प्रत्याशी को जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखते हुए संगठन की एकजुटता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाना होगा।

संगठन पूरी तरह तैयार, हर बूथ पर दिखेगी कार्यकर्ताओं की ताकत: पुरुषोत्तम देवांगन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने जिले के संगठनात्मक कार्यों और आगामी तैयारियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भिलाई जिला संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी समर के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में सभी मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ समितियां पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करते हुए भिलाई नगर निगम में भाजपा का परचम लहराएंगी।मंच संचालन मनीष अग्रवाल ने किया ओर आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, चिन्ना केशवालु, नटवर ताम्रकार, पूनम शुक्ला,जिला महामंत्री सुषमा जेठानी; जिला मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, पारस जंघेल, मनोज तिवारी; जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह; कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह; कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव; कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार; जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू एवं विजय सिंह; मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल; सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी एवं दीप पटेल; आईटी सेल से बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन; युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल; अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव; पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन; अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया; किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपक यादव; मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, शशि भगत, तरुण सिंह, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू सहित मंडल महामंत्री, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    पार्षद मनीष यादव ने विधायक ललित चंद्राकर से की सौजन्य मुलाकात – ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाई
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिसाली // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर रिसाली वार्ड-25 आशीष नगर के पार्षद मनीष…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री ने 2.50 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण, 56 गांवों के 56 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही किसानों की समृद्धि, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और…

    और पढ़ें