जम्मू कश्मीर के कठुआ में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, रंजीत सागर डैम में गिरा

शेयर करें

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पास मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर पंजाब और जम्मू-कश्मीर सीमा के पास कठुआ जिले के पुरथु बसहोली इलाके में रणजीत सागर डैम में गिरा है. हालांकि हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और यह कहां जा रहा था, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisements
KWBD

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी सेना की टीम

हादसे के बाद भारतीय सेना के बचाव दल की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और पंजाब व जम्मू कश्मीर एसडीआरएफ की भी टीम बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है

इसी साल मई में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) का MIG-21 विमान क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट की मौत हो गई थी. हादसा मोगा शहर से करीब 28 किलोमीटर दूर बाघापुराना से मुदकी रोड स्थित गांव लंगेयाना नवां के निकट हुआ था और इसके बाद चारों तरफ आग ही आग फैल गई थी. हादसे से पहले विमान के पायलट ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन छलांग लगाते समय विमान के किसी भारी उपकरण के टकराने से पायलट की मौत हो गई थी l(zee news sabhar)

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *