मेरठ में एक होमगार्ड के सेवानिवृत्ति पर भावुक हुआ पूरा थाना, इंस्‍पेक्‍टर ने होमगार्ड का पैर छूकर लिया आर्शीवाद

शेयर करें

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाने में उस समय सभी पुलिसकर्मी अचंभित हो गए, जब इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान के पैर छुए और भावभीनी विदाई दी। सरधना के खेड़ा निवासी रिछपाल सिंह होमगार्ड विभाग में वर्ष 1981 में भर्ती हुए थे। तभी से वह मेरठ के विभिन्न थानों में तैनात रहे। काफी समय से रिछपाल कंकरखेड़ा थाने में तैनात थे।

Advertisements
KWBD

शनिवार को होमगार्ड रिछपाल सिंह सेवानिवृत्त हो गए। इंस्पेक्टर ने विदाई कार्यक्रम किया, जिसमें होमगार्ड को उपहार देकर और फूलमाला पहनाकर विदाई दी। इस दौरान होमगार्ड जवान के स्वजन भी मौजूद थे।

अन्य पुलिसकर्मियों ने भी होमगार्ड के पैर छूकर सम्मान दिया। होमगार्ड रिछपाल सिंह ने बताया कि मेरठ में पहली बार किसी होमगार्ड का विदाई समारोह हुआ है। कहा कि इतना सम्मान पाकर वह धन्य हो गए।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *