भाजपा जिला के द्वारा भिलाई निगम का होगा घेराव”निगम के पार्षद दल करेंगे लीड

शेयर करें

भिलाई // आगामी 4 मई को नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद द्वारा विगत साढ़े चार वर्षों में किए गए कथित भ्रष्टाचार एवं दमनकारी नीतियों के विरोध में भाजपा जिला भिलाई के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल द्वारा जंगी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में भाजपा कार्यसमिति सदस्य ब्रजेश बिचपुरिया, वीरेंद्र साहू, श्रीमती ऊषा बारले, श्रीमती दिव्या भसीन, कवर्धा जिला प्रभारी महेश वर्मा, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य शिरीष अग्रवाल, समिति संयोजक श्याम सुंदर राव, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह तथा जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा जेठानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने किया।

जिलाध्यक्ष श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई नगर निगम में बीते साढ़े चार वर्षों में विकास कार्यों की अनदेखी कर केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है। जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी करते हुए मनमानी और दमनकारी नीति अपनाई गई है, जिसके विरोध में भाजपा सड़कों पर उतरकर जनआवाज बुलंद करेगी। श्री देवांगन जी ने बताया है कि उस जंगी धरना–प्रदर्शन में लगभग 5 हजार जनता वो कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

श्री बिचपुरिया ने कहा कि नगर निगम में पारदर्शिता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है और जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है। भाजपा इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।

समिति संयोजक श्री राव ने कहा कि 4 मई का धरना-प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। इसकी व्यापक तैयारी की जा रही है और प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आंदोलन जनहित की लड़ाई है,जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष श्री भोजराज सिन्हा ने कहा कि निगम में जनता की समस्याओं को लगातार नजर अंदाज किया गया है। भाजपा पार्षद दल ने हर स्तर पर आवाज उठाई, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो अब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है। यह धरना प्रदर्शन जनता के हक और न्याय के लिए है।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है की वे अधिक से अधिक संख्या में 4 में के धरना प्रदर्शन में शामिल होकर इस जन आंदोलन को सफल बनाएं।

इस अवसर पर विजय जायसवाल, विजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, राम उपकार तिवारी, उपकार चंद्राकर, द्वारिका चंद्रवंशी, दिनेश सिंह, गोपाल कृष्ण वर्मा, चन्ना केशवलु, त्रिलोचन सिंह, चंद्रकांता माण्डले, पूनम शुक्ला, हेमंत देवांगन, विनोद सिंह, मनोज तिवारी, भारती साहू, प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, योगेंद्र सिंह, स्वीटी कौशिक, खगेश कोसरिया, तुलसी ध्रुव, राजेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्षगण– तरुण सिंह, रोहित साहू, शशिभगत, दीपक भौंडेकर, घनश्याम साहू, प्रशांत गुप्ता, ए गौरी शंकर व रामजी निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व पार्षदगण उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें06 जून से 09 जून तक होगा परीक्षा का आयोजन रायपुर // छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी…

    और पढ़ें
    श्रमिक दिवस पर सेवा सदन में सामूहिक भोजन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
    • May 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में दुर्ग के सेवा सदन में आज श्रमिक साथियों के साथ सादगीपूर्ण…

    और पढ़ें