केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2023 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर 13 भाषाओं में जारी किया
  • December 29, 2022

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज वर्ष 2023 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा…

और पढ़ें
भारतीय रेलवे के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना
  • December 28, 2022

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // रेल मंत्रालय ने “अमृत भारत स्टेशन” योजना नाम से स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई नीति तैयार की है। अमृत ​​भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। यह स्टेशन की आवश्यकताओं और संरक्षण के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित है। व्यापक उद्देश्य: उपरोक्त उद्देश्यों को पूरा करने के लिए, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित स्टेशनों के लिए निम्नलिखित व्यापक कार्यक्षेत्र की परिकल्पना की गई है प्रदान की जाने वाली सुख-सुविधाओं और साधनों के पैमाने को ऊपर दिए गए व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांतों, स्टेशन पर यात्रियों की संख्या, उपयोगकर्ताओं, विभिन्न विभागों और स्थानीय अधिकारियों सहित हितधारक परामर्श और मंडल रेल प्रबंधक-डीआरएम के अनुमोदन के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

और पढ़ें
वीर बाल दिवस देश के लिए एक नई शुरुआत का दिन : प्रधानमंत्री
  • December 27, 2022

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने लगभग तीन सौ बाल कीर्तनियों द्वारा किए गए ‘शब्द कीर्तन’ में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर दिल्ली में लगभग तीन हजार बच्चों द्वारा मार्च-पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च-पास्ट मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से इंडिया गेट (कर्तव्य पथ) तक निकाला गया। प्रधानमंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन, 9 जनवरी, 2022 को घोषणा की थी कि श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों – साहिबजाद बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज पहला वीर बाल दिवस मना रहा हैजिस दिन को, जिस बलिदान को हम पीढ़ियों से याद करते आए हैं, आज एक राष्ट्र के रूप में उसे एकजुट नमन करने के लिए एक नई शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “शहीदी सप्ताह और वीर बाल दिवस केवल भावनाओं का पिटारा नहीं है बल्कि अनंत प्रेरणा का स्रोत है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें याद दिलाएगा कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती, जब अत्यधिक वीरता और बलिदान की बात आती है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। वीर बाल दिवस हमें राष्ट्र के सम्मान की रक्षा के लिए दस सिख गुरुओं के अपार योगदान और सिख परंपरा के बलिदान की याद दिलाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “वीर बाल दिवस हमें बताएगा कि भारत क्या है और इसकी पहचान क्या है और हर साल वीर बाल दिवस हमें अपने अतीत को पहचानने और अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करेगा। यह हमारी युवा पीढ़ी की ताकत के बारे में भी सभी को याद दिलाएगा।” प्रधानमंत्री ने वीर साहिबजादों, गुरुओं और माता गुर्जरी को कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “मैं इसे अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि हमें 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित करने का अवसर मिला।” केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सुश्री मीनाक्षी लेखी ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारा देश उन वीरों की भूमि है, जिन्होंने अपने देश, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, ऐसे वीरों के कार्यों को याद रखना और उनके प्रति कृतज्ञ रहना हमारा कर्तव्य है।  स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का उदाहरण देते हुए श्री शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य ने भी कई वीरों और शहीदों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया। और केवल इस समय उनके बलिदानों को महत्व दिया जा रहा है और दुनिया के सामने लाया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने कहा कि साहिबजादों – बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान को प्रधानमंत्री ने आज दुनिया के सामने ला दिया है। उन्होंने पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में जी20 के दो सम्मेलनों की मेजबानी का अवसर देने के लिए भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “दुनिया भर से लोग आएंगे और हम उन्हें दरबार साहब, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर की परेड दिखाएंगे।” साहिबजादों के अनुकरणीय साहस की कहानी के बारे में नागरिकों, विशेष रूप से छोटे बच्चों को बताने और शिक्षित करने के लिए सरकार पूरे देश में वार्ता और भागीदारी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस प्रयास में देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और अन्य क्रियाकलापों का आयोजन किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों, पेट्रोल पंपों, हवाईअड्डों आदि जैसे सार्वजनिक स्थलों पर डिजिटल प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। 

और पढ़ें
‘वन रैंक, वन पेंशन’ के तहत रक्षा बलों के कार्मिकों/पारिवारिक पेंशनभोगियों की पेंशन में अगले पुनरीक्षण को मंजूरी दी
  • December 24, 2022

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी) के तहत रक्षा बलों के कार्मिकों/पारिवारिक पेंशनभोगियों की पेंशन में अगले पुनरीक्षण को मंजूरी दे…

और पढ़ें
राज्यों को सचेत रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी गई
  • December 24, 2022

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों व प्रमुख सचिवों/अतिरिक्त मुख्य सचिवों और सूचना आयुक्तों के साथ…

और पढ़ें
संसद का शीतकालीन सत्र आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया, लोकसभा ने 7 विधेयक और राज्यसभा ने 9 विधेयक पास किए
  • December 24, 2022

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // संसद का शीतकालीन सत्र, 2022, जो बुधवार, 7 दिसंबर, 2022 को शुरू हुआ था उसे 23 दिसंबर, 2022 शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। शीतकालीन सत्र के बारे…

और पढ़ें
सिक्किम में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवानों की मौत
  • December 23, 2022

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना…

और पढ़ें
सांसदों के लिए विशेष लंच के माध्यम से पोषक-अनाज को बढ़ावा देने की बड़ी पहल
  • December 21, 2022

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आज संसद परिसर में सांसदों के लिए ‘विशेष मिलेट्स लंच‘ आयोजित कर देश-दुनिया में मिलेट्स को बढ़ावा देने की बड़ी पहल की गई। वर्ष 2023 में अंतरराष्ट्रीय पोषकअनाज वर्ष मनाने की तैयारी की दृष्टि से, आयोजन में उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश, पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवगौड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीरंजन चौधरी, राज्यसभा में सदन के नेता व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य मंत्रियों व राज्यसभा व लोकसभा के सदस्यों ने शामिल होकर ज्वार, बाजरा, रागी जैसे पोषक अनाज से तैयार व्यंजनों का स्वाद लिया और दिल खोलकर इनकी तथा समग्र आयोजन की तारीफ की व मिलेट्स ईयर का स्वागत किया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व सुश्री शोभा करंदलाजे ने इस अवसर पर सभी का आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल तथा भारत सरकार के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है, जिसे देशभर के साथ ही वैश्विक स्तर पर उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोरों पर चल रही है कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, मिलेट्स की मांग और स्वीकार्यता बढ़ाने के उद्देश्य से, इसके विषय में जागरूकता के प्रसार के लिए सभी के साथ मिलकर अनेक कदम उठा रहा है। केंद्रीय मंत्री तोमर का कहना है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी चाहते हैं हमारे प्राचीन पोषक-अनाज को भोजन की थाली में पुनः सम्मानजनक स्थान मिलें। साथ ही, यह पहल दीर्घकाल में मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को लाभकारी प्रतिफल सुनिश्चित करेगी। यह उत्सवीय वर्ष मनाने की पूर्व तैयारी के मद्देनजर मिलेट्स से बने सुस्वा‍दु व्यंजनों के साथ संसद परिसर में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के विशेष सान्निध्य में मंत्रियों-सांसदों सहित दोनों सदनों में विभिन्न दलों के नेताओं ने मिलेट्स का स्वादानुभव किया। लंच में भारतीय पोषक-अनाज से बनाए गए विभिन्न प्रकार के शानदार व्यंजनों को प्रदर्शित करने के लिए क्यूरेटेड मिलेट्स-आधारित बुफे के तहत कई आयटम्स परोसी गई। संसद के प्रांगण को मिलेट्स आधारित रंगोली से खूबसूरती से सजाया गया था और देशभर की प्राथमिक पोषक-अनाज फसलों को यहां प्रदर्शित किया गया, जिसका अवलोकन उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ व प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और अन्य संबंधित हितधारकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष के लिए विभिन्न प्रचार कार्यक्रमों का एक चित्र कोलाज भी यहां प्रदर्शित किया गया। कर्नाटक व राजस्थान के रसोइयों के समूहों ने आयोजन के लिए विभिन्न व्यंजन बनाएं। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा हाल ही में रोम (इटली) में अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ था। मिलेट्स प्राचीन व शुष्क भूमि की महत्वपूर्ण फसलें हैं। छोटे दाने वाली इन अत्यधिक पौष्टिक अनाज-खाद्य फसलों को कम वर्षा में सीमांत मिट्टी/कम उपजाऊ मिट्टी व उर्वरक तथा कीटनाशक जैसे इनपुट की कम मात्रा में उगाया जाता है। मिलेट्स का मूल भारत है, जिनकी पोषक-अनाज के रूप लोकप्रियता रही है, क्योंकि सामान्य कामकाज के लिए ये आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। मिलेट्स एशिया एवं अफ्रीका में कृषि के रूप में अपनाई जाने वाली पहली फसल थी, जो बाद में विश्वभर में विकसित सभ्यता के लिए महत्वपूर्ण खाद्य स्रोत के रूप में फैल गई।

और पढ़ें
भारत सरकार ने यूट्यूब पर व्यापक पैमाने पर फैली फर्जी खबरों पर हमला बोला
  • December 21, 2022

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // भारत के मुख्य न्यायाधीश और भारत के प्रधानमंत्री के बारे में फर्जी वीडियो की कलई खोली; इन वीडियो के लाखों दर्शक थे l चालीस से अधिक फैक्ट-चेक…

और पढ़ें
भारतमाला परियोजना के तहत 784.35 करोड़ रुपए की लागत से चार लेन का बनाने की मंजूरी दी : नितिन गडकरी 
  • December 21, 2022

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बताया है कि महाराष्ट्र के जलगांव और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से होकर गुजरने…

और पढ़ें
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नवंबर 2022 में भर्ती परिणामों को अंतिम रूप दिया गया
  • December 21, 2022

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नवंबर, 2022 के दौरान निम्नलिखित भर्ती परिणामों को अंतिम रूप दिया गया। प्रत्येक अनुशंसित उम्मीदवार को डाक के माध्यम से सूचित किया गया…

और पढ़ें