राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र के लिए युवा’ विषय पर युवा संवाद आयोजित

शेयर करें

जामुल // डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय, जामुल में दिनांक 4 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र के लिए युवा’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान में भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के सजग प्रहरी हैं। युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय नागरिकों की सहभागिता पर निर्भर करती है।

युवा संवाद कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 19 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका, मतदान का महत्व, नागरिक अधिकार एवं कर्तव्य, सामाजिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम पुरस्कार जिज्ञासा रानी मारकंडे (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार तृप्ति देवांगन (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) को तथा तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से वागीशा यादव एवं रानी निषाद (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका गजेंद्र कश्यप एवं डॉ. रचना चौधरी ने निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के विचारों, विषय की समझ, अभिव्यक्ति शैली एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह, डॉ. शशि कश्यप, बलराज ताम्रकार , डॉ. संजय परगनिहा, भुवनेश्वर साहू , डॉ. सुषमा यादव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। अंत में आभार प्रदर्शन गजेंद्र कश्यप द्वारा किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मेश्राम के द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ राज्य ने अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इन 26 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें
    राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार, ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचारों का आकर्षक संगम बनकर उभरी। विभाग की विभिन्न योजनाओं…

    और पढ़ें