भारतमाला परियोजना के तहत 784.35 करोड़ रुपए की लागत से चार लेन का बनाने की मंजूरी दी : नितिन गडकरी 

शेयर करें

दिल्ली // केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बताया है कि महाराष्ट्र के जलगांव और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-753एल के शाहपुर बाइपास से मुक्तई नगर सेक्शन को भारतमाला परियोजना के तहत 784.35 करोड़ रुपए की लागत से एचएएम में चार लेन का बनाने की मंजूरी दे दी गई है।

श्री नितिन गडकरी ने कहा कि परियोजना मार्ग भौगोलिक दृष्टि से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले तथा महाराष्ट्र के जलगांव जिले में है। वर्तमान 2 लेन कैरिज वे रोड एनएच-753एल का एक भाग है, जो पाहुड़ के पास एनएच-753एफ के साथ जंक्शन से शुरू होता है और महाराष्ट्र में जामनेर, बोडवाड, मुक्तई नगर सहित मध्य प्रदेश के बुरहानपुर को जोड़ता है तथा खंडवा के निकट एनएच-347बी परियोजना मार्ग में डपोरा, इच्छापुर और मुक्तई नगर में आवश्यक स्थानों पर बाइपास के प्रावधान के साथ जंक्शन पर समाप्त होता है।

उन्होंने कहा कि बोरेगांव बुजुर्ग से मुक्तई नगर तक पूरी सड़क को 4 लेन का बनाने के बाद इंदौर से छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) जाने वाले यातायात को इस मार्ग से डाइवर्ट किया जाएगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply