मन की बात की 97वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन 
  • January 30, 2023

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली //  ‘मन की बात’ और उसके साथ-साथ, इस कार्यक्रम का सत्तानवे-वाँ(97thएपिसोड में आप सभी के साथ एक बार फिर बातचीत करके, मुझे बहुत खुशी हो रही है। हर…

और पढ़ें
प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा 2023 में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की
  • January 28, 2023

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के छठे संस्करण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की। उन्होंने…

और पढ़ें
सांस्कृतिक कार्यक्रम वंदे भारतम् कार्यक्रम नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण बना
  • January 27, 2023

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // संस्कृति मंत्रालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम वंदे भारतम कार्यक्रम आज नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा। राष्ट्रीय…

और पढ़ें
तीनों सेनाओं के जल-थल-नभ संयुक्त अभ्यास एम्फेक्स 2023 का समापन
  • January 25, 2023

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // तीनों सेनाओं के द्विवार्षिक जल-थल-नभ अभ्यास एम्फेक्स 2023 का सफल आयोजन आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में किया गया था। 17 से 22 जनवरी 2023 तक आयोजित इस अभ्यास कार्यक्रम में संयुक्त क्षमताओं को परखा गया।…

और पढ़ें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर
  • January 22, 2023

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पराक्रम दिवस पर23 जनवरी को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे l कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति का सम्मान करने के लिए, 2018 में द्वीप की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा गया था। नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर क्रमशः शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया था। प्रधानमंत्री ने हमेशा देश के वास्तविक जीवन के नायकों को उचित सम्मान दिए जाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी भावना के साथ आगे बढ़ते हुए अब द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है। सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा, दूसरे सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम दूसरे परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा, और इसी तरह यह क्रम जारी रखा जाएगा। यह कदम हमारे नायकों के प्रति एक चिरस्थायी श्रद्धांजलि होगी, जिनमें से कई ने राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। इन द्वीपों का नाम 21 परम वीर चक्र विजेताओं – मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, एम.एम., सेकंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन जी.एस. सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, सीक्यूएमएच. अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कप्तान विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (मानद कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव के नाम पर रखा गया है।

और पढ़ें
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में रोजगार मेले के तीसरे चरण में 71 हजार नियुक्ति-पत्र प्रदान
  • January 21, 2023

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // भारत सरकार द्वारा प्रारंभ देशव्यापी रोज़गार मेले के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 45 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 71 हजार युवाओं को…

और पढ़ें
गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में नए कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित
  • January 19, 2023

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // राष्ट्र 26 जनवरी, 2023 को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। समारोह में कर्तव्य पथ पर पारंपरिक मार्च पास्ट शामिल है, जिसमें सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा एक भव्य परेड…

और पढ़ें
नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं में पचास प्रतिशत की कमी लाने के लिए सभी से प्रयास करने का आह्वान किया
  • January 19, 2023

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 2025 के समाप्त होने से पहले सड़क दुर्घटनाओं को 50 प्रतिशत तक कम करने के लिए सभी के प्रयास आवश्यक हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान 4 घंटे के टेलीथॉन और आउटरीच अभियान “सड़क सुरक्षा अभियान” में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि ट्रक चालकों के काम के घंटे निर्धारित करने के लिए जल्द ही देश में एक कानून लाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु और कई अन्य हितधारकों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के मारे जाने और घायल होने के मामलों में कमी लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसने सड़क सुरक्षा के सभी 4ई यानी इंजीनियरिंग, इंफोर्समेंट (कार्यान्वयन), एजुकेशन (शिक्षा) और इमरजेंसी केयर (आपातकालीन देखभाल) को लेकर अनेक पहल की हैं। इस वर्ष, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 11 से 17 जनवरी, 2023 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत सभी के लिए सड़कों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से प्रचार करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। सप्ताह के दौरान, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट शो), जागरूकता अभियान, स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए प्रतियोगिता, कंपनियों के सहयोग से सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी, वॉकथॉन, टॉक शो और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और उद्योगजगत की हस्तियों के साथ पैनल चर्चा सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया। इसके अलावा, एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल आदि जैसी सड़क की जिम्मेदार एजेंसियों ने यातायात नियमों और विनियमों के अनुपालन, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, टोल प्लाजा पर चालकों के लिए आंखों की जांच शिविर और सड़क इंजीनियरिंग से संबंधित अन्य पहलों से संबंधित विशेष अभियान चलाए। देश भर के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन और पुलिस विभाग, गैर-सरकारी संगठनों, निजी कंपनियों और आम जनता ने भी जागरूकता अभियान चलाकर, पहले प्रतिक्रिया देने वालों को प्रशिक्षण देकर, जमीनी स्तर तक नियमों और विनियमों के सख्त कार्यान्वयन को सुनिश्चित करके, सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यशालाएं और हिमायत कार्यक्रम संचालित करके इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। सड़क सुरक्षा सप्ताह का टेलीविजन, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया पर व्यापक कवरेज हुई और यह अभियान लाखों लोगों तक पहुंचा।

और पढ़ें
मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023
  • January 19, 2023

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // निर्वाचन आयोग ने मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा की विधानसभाओं के आम चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम तैयार किया है, जिसके लिए सभी प्रासंगिक पहलुओं, जैसे जलवायु परिस्थितियां,…

और पढ़ें
प्रधानमंत्री ने अग्निवीरों के पहले बैच को संबोधित किया
  • January 17, 2023

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों सेवाओं के उन अग्निवीरों के पहले बैच को संबोधित किया, जिन्होंने अपना बुनियादी प्रशिक्षण शुरू कर…

और पढ़ें
पूर्व सैनिक दिवस पूरे देश में मनाया गया
  • January 15, 2023

शेयर करें

शेयर करेंदिल्ली // भारतीय सशस्त्र बलों ने 14 जनवरी, 2023 को 7वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया। भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ओबीई वर्ष 1953…

और पढ़ें