शेयर करेंदिल्ली // जी20 भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह (एसीडब्ल्यूजी) की पहली बैठक का उद्घाटन 1 मार्च को केंद्रीय कार्मिक एवं पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया था, जो आज गुरुग्राम में संपन्न हो गई। अतिरिक्त सचिव, डीओपीटी और अध्यक्ष, जी20 एसीडब्ल्यूजी राहुल सिंह ने जियोवन्नी ततागलिया पोलिसिनी, टास्क फोर्स के प्रमुख, सह-अध्यक्ष, जी20 एसीडब्ल्यूजी, इटली ने एसीडब्ल्यूजी बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया। राहुल सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों में संपत्ति वसूली, भगोड़े आर्थिक अपराधियों, सूचना साझा करने के लिए औपचारिक एवं अनौपचारिक चैनलों से सहयोग, भ्रष्टाचार से निपटने के लिए संस्थागत ढांचे और पारस्परिक कानूनी सहायता आदि से संबंधित कई प्रमुख क्षेत्रों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इसमें यूएनओडीसी, ओईसीडी, एग्मोंट ग्रुप, इंटरपोल और आईएमएफ के विशेषज्ञों और देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और प्रस्तुतियां दी गईं। एसीडब्ल्यूजी की बैठक को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू, भारत के केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा, सीबीआई के निदेशक श्री सुबोध कुमार जायसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया।…