कोयला मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की एक खदान की नीलामी की

शेयर करें

दिल्ली // कोयला मंत्रालय ने 03 नवंबर, 2022 को छठे दौर और पांचवें दौर के दूसरे प्रयास के तहत वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी शुरू की थी। इन खदानों की अग्रिम नीलामी दिनांक 27.02.2023 को प्रारंभ कर दी गई है। ई-नीलामी के पांचवे दिन एक कोयला खदान को नीलामी के लिए रखा गया था जो सीएमएसपी कोयला खदान थी। इस कोयला खदान का विवरण इस प्रकार है:-

  • यह कोयला खदान पूरी तरह से खोजी गई कोयला खदान है।
  • इस कोयला खदान के लिए कुल भूगर्भीय भंडार ~965 मिलियन टन है।
  • इन कोयला खदानों के लिए पीआरसी 15 एमटीपीए है।

पांचवे दिन के नतीजे इस प्रकार हैं:

क्रम संख्याखान का नामराज्यपीआरसी (एमटीपीए)भूगर्भीय भंडार (एमटी)प्रस्तुत अंतिम बोलीन्यूनतम निर्धारित मूल्य(प्रतिशत)अंतिम प्रस्ताव (प्रतिशत)
1गारे पाल्मा सेक्टर-I (पूर्व)छत्तीसगढ15.00965.00जिंदल पावर लिमिटेड4.00 प्रतिशत9.00 प्रतिशत

शुरु होने पर यह कोयला खदान, इस कोयला खदान के पीआरसी पर गणना करके ~1,968 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करेंगी। खदान में ~2,250 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित होगा और इससे ~20,280 लोगों को रोजगार मिलेगा।

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *