मतदाता सूची से मतदाताओं का आधार लिंक, मतदाताओं से इस कार्य हेतु बीएलओ को सहयोग की अपील

शेयर करें

भिलाई ।। मतदाता सूची से मतदाताओं का आधार लिंक करने का कार्य बीएलओ के द्वारा किया जा रहा है इस कार्य में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची से मतदाताओं के आधार को लिंक करने का कार्य कर रहे हैं। नगर निगम भिलाई मतदाताओं से अपील करता है कि मतदाता सूची से आधार लिंक करने के कार्य में बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान कर आधार लिंक अवश्य कराएं। मतदाता अपने आधार क्रमांक को मतदाता सूची से लिंक कराने के लिए मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन नंबर एप अथवा बीएलओ के माध्यम से आधार लिंक करा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त सतत अघ्तीकरण के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने/काटने या संशोधन के लिए कार्यालयीन दिवस के किसी भी दिन तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं या फिर प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर अथवा ceochhattisgarh.nic.in या nvsp.in में ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं ।

किसी भी प्रकार की जानकारी/सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply