मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

शेयर करें

रायपुर // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री जी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री जी ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान विधायक श्री चंद्राकर जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है, यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को छुए एवं प्रदेश का हर परिवार सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो।

  • Related Posts

    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें