इस दीवाली जरूरतमंदों के चेहरे में भी ख़ुशियों की चमक देखने को मिली विभिन्न सेवा काआयोजन किया

शेयर करें

दुर्ग ।। दीपावली याने रोशनी का त्योहार। जहां इस वर्ष गली-मोहल्ले से लेकर घर-आंगन रोशन रहे। वही कुछ घर ऐसे भी थे जहां न दीपों की रोशनी थी और न रंग बिरंगे कपड़े और फटाखे थे। ऐसे जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद करने और उनकी अंधेरी दुनिया को रोशन करने के लिए जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने कदम उठाया।

संस्था के सदस्यों ने इस वर्ष दिनाँक 19 से 27 अक्टूबर तक पूरे जिले में खुशियों की दीपवाली सप्ताह बनाया गया, जिसमें संस्था ने पूरा सप्ताह जरूरतमंदों तक हर वह सामग्री पहुचाई जिससे गरीब और हर जरूरतमंदों की दीपवाली भी खुशियों भरी हो, इस वर्ष संस्था द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को दीपवाली का उपहार देकर सबको ख़ुशियों की दीवाली बनाने की सामग्री वितरण की, खुशियों की दीपवाली सप्ताह के अंतिम दिवस भाई दूज एवं गोवर्धन पूजा के दिन बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, एवं छोटी बच्चियों के साथ भाई दूज बनाकर खुशियों की दीपवाली कार्यक्रम का समापन किया गया, और साथ ही साथ गोवर्धन पूज के दिन पुलगांव स्तिथ गौठान में सभी गौ माता के लिए हरी घास, रोटी, एवं चारा दान दिया गया और संस्था के सदस्यों द्वारा गौ माता की पूजा अर्चना की गयी।

जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्य अमीर, गरीब सबकी दिवाली खुशियों वाली चाहते हैं। त्योहार पर किसी जरूरतमंद की आंखों में चमक आ जाए और वह मुस्कुरा दे तो उनके दिल को सुकून मिल जाता है।

जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि संस्था के सदस्य इस वर्ष दिनाँक 19 से 27 अक्टूबर तक प्रतिदिन अलग अलग स्थानों में जाकर जरूरतमंदों को नये कपड़े, मिठाई, फटाखे, नमकीन, साबुन निरमा एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण किये, संस्था द्वारा दुर्ग-भिलाई के वृद्धाआश्रम, अनाथ आश्रम में लगभग 150 से अधिक बुजुर्गों को नया कुर्ता पैजामा, एवं महिलाओं को नयी साड़ी के साथ साथ मिठाई से भरा डब्बा, नमकीन साबुन, निरमा, बिस्किट, का वितरण किया गया,

इसके साथ साथ मंदबुद्धि स्कूल, मानवता शाला, निचली बस्ती एवं अंजोरा चौक से लेकर कुम्हारी चौक तक फुटपात में जीवन यापन करने वाले लगभग 300 से अधिक बच्चों एवं उनके परिवार जनोँ को नया कपड़ा, मिठाई, नमकीन, साबुन, निरमा, चॉकलेट, बिस्किट, एवं रंग बिरंगे फटाखे का वितरण किया गया, संस्था द्वारा प्रत्येक जरूरतमंदों को दी गयी सामग्री की मात्रा इतनी दी गयी कि वे सभी पूरे सप्ताह तक उसका उपयोग कर सके।

संस्था के सदस्य दीपवाली वाले दिन भी सुबह से रात तक हर जरूरतमंदों को खुशियों की दीपवाली बनाने की सामग्री का वितरण करते रहे, रात्रि में संस्था के सदस्य अपने अपने घरों की पूजा करने के पश्चात जरूरतमंदों के साथ फटाखे फोड़कर उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी दीवाली बनाये, योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि संस्था द्वारा सभी त्योहार एवं पर्व पर हर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की सामग्री पहुचाई जाती है ताकि वे भी पर्व एवं त्योहार का आंनद ले और बनाये.

जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों द्वारा बनायी गयी खुशियों की दीपवाली सप्ताह की पूरे जिले चर्चा रही और हर वर्ग ने संस्था के इस कार्य की प्रशंशा की, जन समर्पण सेवा संस्था यह वह संस्था है जो विगत 6 वर्षों से बिना रुके बिना किसी दिन नागा की जरूरतमंदों का पेट भर रही है उन्हें हर जरूरत की सामग्री वितरण कर रही है, संस्था के इस कार्य की प्रसंशा पूरे प्रदेश में होती है क्योंकि हर पर्व हर मौसम में बिना रुके जरूरतमंदों को भोजन देना बहुत कठिन कार्य है,

आज भाई दूज के अवसर पर गरीब, असहाय, बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं एवं छोटी छोटी बच्चीयों के साथ खुशियों की दीपवाली सप्ताह समापन किया गया, जिसमें आज भाई बहन के अटूट रिश्ते का विशेष पर्व पर संस्था के सदस्य पूरे शहर में घूम घूमकर गरीब, असहाय, बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं एवं छोटी छोटी बच्चीयों को उपहार स्वरूप मिठाई, नमकीन, चॉकलेट, बिस्किट का वितरण किया गया, संस्था के सदस्यों ने फुटपात में सोने वाले बच्चों को भाई दूज पर उपहार देकर जो मिसाल कायम की है वो प्रशसनीय है।

संस्था के इस कार्य प्रतिदिन शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, राहुल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, कान्हा चंद्रवंशी, कृतज्ञ शर्मा, अनमोल पांडेय, अख्तर खान, मुकेश यादव, मृदुल गुप्ता, सुजल शर्मा, वेदांत शर्मा, वाशु शर्मा, आकाश राजपूत, बिट्टू यादव, दद्दू ढीमर, संजय सेन, हरीश ढीमर, शुभम सेन, भागवत पटेल,शिबू खान सेवा दिए और हर जरूरतमंदों तक जरूरत की सामग्री वितरण किये..

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply