औषधियों के अवैध रूप से क्रय-विक्रय पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

शेयर करें

दुर्ग  // जिले के 7 मेडिकल स्टोर का 3 से 10 दिवस  के लिए किया गया  निलंबन और भारत मेडिकल कसारिडीह का लाइसेंस  हुआ निरस्त। यह  कार्यवाही मन प्रभावी औषधियों के अवैध रूप से क्रय-विक्रय पर लगाम लगाने के लिए कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश में संपन्न हुई है।  इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और खाद्य एवं औषधि विभाग के उप संचालक के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम का गठन किया गया।

विगत दिनों से किए जा रहे निरीक्षण में 8 फर्मों द्वारा मन प्रभावी औषधियों का अवैध रूप से क्रय-विक्रय किया जाना पाया गया। जिनमें अनियमितता की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्यवाही की गई।  इनके अलावा भी चार प्रमुख फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आज भी खुर्सीपार क्षेत्र में कुल 14 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया जिसमें 10 मेडिकल स्टोर बंद पाए गये व 04 मेडिकल स्टोर खुले पाए गये जिसमें सरदार मेडिकल व श्री राम मेडिकल स्टोर द्वारा औषधियों के क्रय विक्रय दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस की अनुशंसा की गई। कार्यवाही में क्षेत्र के पुलिस बल का भी सहयोग प्राप्त हुआ और प्रशासन ने इस प्रकार की लापरवाही के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्यवाही जारी रखे जाने की बात कही है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply