आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की हुई नियुक्ति, महिलाओं को नियुक्ति पत्र देकर नव वर्ष का मिला बड़ा तोहफा

शेयर करें

भिलाई ।। आज महापौर नीरज पाल ने 4 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। अब यह महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रूप में कार्य करेंगी। एक प्रकार से नव वर्ष में इन्हें महापौर ने नियुक्ति पत्र देकर तोहफा दिया है।

एमआईसी में इनकी नियुक्ति को लेकर हरी झंडी दी गई थी और विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। नियुक्ति पत्र पाकर महिलाओं के चेहरे में मुस्कान साफ नजर आ रही थी। महापौर ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। एक वार्ड, मोहल्ले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका शासकीय योजनाओं आदि को लेकर अहम भूमिका अदा करती है।

निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका का नियुक्ति आदेश जारी किया है। अब यह महिलाएं निर्धारित वार्ड क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की जिम्मेदारी निभाएंगी। महापौर नीरज पाल के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में रागिनी वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, धनेश्वरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पूर्णिमा निर्मलकर आंगनबाड़ी सहायिका एवं दिलेश्वरी ठाकुर आंगनबाड़ी सहायिका शामिल रही। रागिनी वर्मा को वार्ड क्रमांक 8 बजरंग पारा कोहका, धनेश्वरी को वार्ड क्रमांक 16 अटल आवास कुरूद, पूर्णिमा निर्मलकर को वार्ड 7 आरक्षी नगर कोहका तथा दिलेश्वरी ठाकुर को वार्ड क्रमांक 30 गणेश मंदिर खुर्सीपार में नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका को अनिवार्य रूप से विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने के 15 दिवस के भीतर अपनी उपस्थिति इन्हें अनिवार्य रूप से परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई में देना होगा, इसके बाद ही इनकी उपस्थिति मान्य होगी। नियुक्ति पत्र प्रदान करने के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, सेक्टर 5 जोन कार्यालय के जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply