युवाओं ने मानव सेवा एवं गौ सेवा करके नये साल का स्वागत किया गया

शेयर करें

दुर्ग // जनवरी को नये साल एवं संस्था के 7वे वर्ष के प्रवेश का पूरे जिले में मानव सेवा, दिव्यांग सेवा, गौ सेवा करके किया गया नये साल का स्वागत एक ओर प्रदेश एवं देश मे आम जन नये साल का जश्न बना रहे थे वही दुर्ग शहर के युवा पार्टी, डांस, मस्ती, जश्न को छोड़कर वर्ष 2022 साल के अंतिम दिवस 31 दिसम्बर एवं नये साल 2023 के प्रथम दिवस 1 जनवरी को सुबह से लेकर रात तक मानव सेवा, गौ सेवा कर रहे थे l

जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा 6 साल पूर्व 1 जनवरी 2017 से अनवरत (प्रतिदिन) गरीब, असहाय, अनाथ, एवं विकलांग जनों को निःशुल्क भोजन वितरण कर रही है, जिसमे प्रतिदिन लगभग 100 से 150 लोगो को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में रात्रि 8 बजे भोजन कराया जाता आ रहा है शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये, एक मात्र यही उदेश्य को लेकर विगत 6 सालों से जन समर्पण सेवा संस्था कार्य कर रही है, प्रतिदिन दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर गरीब, असहाय, विकलांग, जरूरतमंदों को खोज खोज कर रात्रि में भोजन करा रही है, साथ ही साथ जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की वस्तु निःशुल्क वितरण कर रही है l

संस्था के युवाओं ने संस्था के 7वे वर्ष के प्रवेश पर 31 दिसम्बर को दुर्ग के प्रमुख आश्रमों में जाकर जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया, एवं फुटपात में जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया, संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया की संस्था द्वारा दिनाँक 1 जनवरी 2023 को प्रातः 10 बजे से देर रात्रि तक जिला चिकित्सालय एवं जिले के प्रमुख हॉस्पिटल में जाकर दिनाँक 1 जनवरी को जन्म लेने वाले बच्चों एवं जन्म देने वाली मां को जरूरत की सामग्री एवं कम्बल वितरण किया गया, जिसमें दुर्ग जिला चिकित्सालय में जन्म हुए 21 बच्चों, गुलाटी नर्सिंग होम में 4 बच्चों, एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से 6 बच्चों एवं उनकी माँ को सामग्री का वितरण किया गया l इस आयोजन में दुर्ग जिला चिकित्सालय में विशेष रूप से राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैक उपस्थित हुए, और अपने हाथों से जन्म लेने वाले बच्चे एवं जन्म देने वाली मां को जरूरत की सामग्री का वितरण किये और संस्था द्वारा विगत 6 वर्षों से की जा रही निस्वार्थ सेवा की भारी प्रशंसा की सभी सदस्यों को सेवा कार्य के 6 वर्ष पूर्ण होने की बधाई दी l संस्था द्वारा गौ सेवा के कार्य को पूरा करते हुए, सँध्या 4 बजे दुर्ग पुलगांव स्तिथ गौठान जाकर गौ माता को हरि सब्जी, भाजी, घास एवं चारा खिलाया गया l इसके साथ साथ को शहर में घूम-घुमकर गौ सेवा एवं मानव सेवा की गयी, जिसमें युवाओं द्वारा गौ माता को रोटी, हरी सब्जी, गुड़ खिलाया गया, एवं गौ माता को दुर्घटाना से बचाने के उदेश्य से उनके सिर पर रेडियम पट्टी लगाई गयी, जिसमें पुलगांव, पटेल चौक, अंजोरा, नेहरूनगर, स्टेशन रोड, पिसेगांव, गंजपारा चौके, में युवाओं ने लगभग 130 से अधिक गाय को रेडियम पट्टी लगाई गई

मानव सेवा में प्रतिदिन की तरह 1 जनवरी को भी रात्रि 8 बजे जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया, एवं भोजन कर रहे छोटे छोटे गरीब बच्चों के अपने हाथों से संस्था के 6 वर्ष पूर्ण होने पर 6 केक काटकर जरूरतमंदों को केक, मिष्ठान, नमकीन, भोजन, बिस्किट एवं जरूरत की सामग्री वितरण किये इसके साथ साथ शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर 126 जरूरतमंदों को ठिठुरती ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे, कम्बल एवं गर्म टोपी का वितरण किया गया.

इस सेवा कार्य में मोहन खंडेलवाल, राहुल शर्मा, अर्जित शुक्ला, विकाश पुरोहित, अंजय ताम्रकार, मयंक शर्मा, प्रकाश कश्यप, आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, शिशुप्रताप शुक्ला, कृतज्ञ शर्मा, अनमोल पांडेय, रुपल गुप्ता, दद्दू ढीमर, मृदुल गुप्ता, अख्तर खान, हरीश ढीमर, संजय सेन, एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे.. एवं अन्य सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गण उपस्थित रहे..

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply