गौरव पथ में डिवाइडर के दोनों ओर बनेगी चौड़ी सड़के

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने गौरवपथ का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण 5 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले कार्य का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुँचे।गांधी चौक से सुआ चौक तक गौरव पथ के चौडीकरण व उन्नयन कार्य प्रगति पर है।

उक्त मार्ग चौडीकरण व उन्नयन कार्य में बाधक पदमनाभपुर,पटेल काम्पलेक्स के सामने स्थित गुमटियो – दुकानों को उसी मार्ग क्षेत्र में व्यवस्थित किया जावेगा।दुकानदारो को 07 दिवस के भीतर आबंटित गुमटी को स्वयं पीछे हटाकर व्यवस्थित करने को कहा गया है।आज निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दुकानदारों से मुलाकात कर मौजूद अधिकारी को निर्देश दिया कि दुकान दारो को सहयोग कर दुकान व्यवस्थापन के लिए दुकानों को 6 फिट तक पीछे करवाने मदद करें।

करीब डेढ़ मीटर चौड़ी डिवाइडर के दोनों ओर 7.7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। गौरव पथ टू लेन का होगा। सडक़ के चौड़ी होने से नागरिकों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी। गौरवपथ के वर्तमान स्वरूप को बेहतर नया लुक देने तथा सुगम आवागमन के लिए इसका चौड़ीकरण किया जा रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गौरवपथ का चौड़ीकरण जेल तिराहा से जेआरडी स्कूल के सामने स्थापित गांधी की प्रतिमा तक किया जाएगा और सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण किया जाएगा किसका कार्य प्रगति पर है। शेष बचे जगह पर सौंदर्यीकरण होगा।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, उपअभियंता विकास दमाहे, करण साहू सहित अन्य मौजूद रहें।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply