मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

शेयर करें

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता संग्राम और छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए उनके योगदान को याद किया।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय लाखे जी को छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक के रूप में जाना जाता है। उनके प्रयासों से रायपुर में प्रथम सहकारी बैंक की स्थापना हुई। श्री लाखे ने छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। छत्तीसगढ़ की प्रथम मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ मित्र के सम्पादक के रूप में उन्होंने यहां पत्रकारिता की बुनियाद रखी। राष्ट्रीय चेतना के विकास में इस पत्रिका ने प्रमुख भूमिका निभाई। इस अवसर पर नगरी प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    CG बोर्ड एवं CBSE बोर्ड के टॉप टेन विद्यार्थियों का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान साथ ही मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित
    • May 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // पुलिस लाइन दुर्ग में रविवार को दधीची सभागार में 10वीं एवं 12वीं कक्षा के CG बोर्ड तथा CBSE बोर्ड में टॉप टेन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी…

    और पढ़ें
    माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) को 22 मई 2026 को सफलतापूर्वक फतह कर छत्तीसगढ़ का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *