मुख्यमंत्री ने अभियंता दिवस पर दी शुभकामनाएं

शेयर करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

रायपुर। आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंनेे कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वे अपने तकनीकी ज्ञान और कुशलता से विकास और समृद्धि की मजबूत अधोसंरचना तैयार करते हैं। ऐसे ही असाधारण प्रतिभा के धनी भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में हम उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाते हैं। बघेल ने कहा कि सर विश्वेश्वरैया को आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। उन्होंने अनेक बांधों के निर्माण और कई उद्योगों की स्थापना में अपनी उत्कृष्ठ तकनीकी कुशलता से नये मापदण्ड स्थापित किये। मुख्यमंत्री ने अभियंताओं से आव्हान किया है कि सर विश्वेश्वरैया से प्रेरणा लेकर वे देश-प्रदेश के नव-निर्माण में नये आयाम तय करें।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ प्रयास विद्यालयों के 13 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में बनाई जगह रचा उत्कृष्टता का इतिहास
    • April 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित ‘प्रयास’ आवासीय विद्यालयों ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की…

    और पढ़ें
    जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द
    • April 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास को लेकर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *