40वें जन्मदिन पर बड़ी-बड़ी मूछों के साथ नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, देखें नया लुक

शेयर करें

राँची। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान और ‘मिस्टर कूल’ नाम से पूरी दुनिया में जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के 40 वें जन्मदिन पर राजधानी रांची में उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आए. रांची में अलग-अलग जगहों पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में धोनी के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया.

धोनी ने ऐसे किया प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार 
सुबह से ही रांची में महेंद्र सिंह धोनी के सिमलिया स्थित घर के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा हुआ था. लोग धोनी की एक झलक पाने के लिए बेताब थे. बुधवार को अपने बर्थडे के दिन माही अपने घर से बाहर निकले फिर चंद घंटे बाद वापस अपने बंगले पर लौट आए. लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया. धोनी ने अपने घर की छत से प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया. उन्हें देखकर मौजूद फैंस और प्रशंसक धोनी-धोनी चिल्लाने लगे. तो वहीं, माही ने भी हाथ हिलाकर अपने फैंस के अभिवादन को स्वीकार किया.

नए लुक में नजर आए धोनी
महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक की वजह से भी काफी फेमस रह चुके हैं. कभी बड़े बाल, कभी सर पर एक भी बाल नहीं. धोनी अपने फैंस के बीच नए लुक के लिए भी फेमस है. कल भी महेंद्र सिंह धोनी एक नए लुक में नजर आए. इस बार माही सफेद दाढ़ी और बड़ी-बड़ी मूछों के साथ अनोखे अंदाज में दिखे.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन का मूल पाठ
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया…

    और पढ़ें
    सुदूर बस्तर का अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट पाइपलाइन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका
    • April 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 1 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दूरस्थ अबूझमाड़ क्षेत्र में आदिवासी समुदायों के उत्थान के उद्देश्य से 1986 में स्थापित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम आज…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *